Gadar 2 में हैंडपंप वाले सीन के बाद हथौड़ा वाले दृश्य के पीछे क्या था राज, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया खुलासा

Updated:
विज्ञापन
Gadar 2 में हैंडपंप वाले सीन के बाद हथौड़ा वाले दृश्य के पीछे क्या था राज, डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया खुलासा

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. अब अनिल शर्मा ने बताया कि हैंडपंप वाले सीन के बाद उनके दिमाग में हथौड़ा वाला दृश्य कैसे करने का मन किया.

विज्ञापन

फिल्म निर्माता अनिल शर्मा ने खुलासा किया है कि गदर 2 की टीम का मानना​है कि गदर 2 का हथौड़ा वाला सीन कई फिल्मों में अजमाया जा सकता था, लेकिन वो इसमें अच्छे भी लग सकते थे. अनिल शर्मा ने अब इंटरव्यू में कहा, हालांकि, टीम को यकीन है कि जिस तरह से सनी देओल ने दृश्य में अभिनय किया था, वैसा कोई भी नहीं कर सकता था. चर्चित सीन के बारे में बोलते हुए, अनिल ने कहा कि वह अपने मेबर्स के 10-15 लोगों की एक टीम के साथ बैठे थे और हथौड़ा वाला सीन पर चर्चा कर रहे थे. मैंने उनसे पूछा, ‘जो बॉलीवुड और साउथ के बड़े-बड़े हीरो हैं, वो ये सीन करते तो कैसा लगता?’ उन्होंने एकमत से कहा, ‘वो लोग करते’ तो भी अच्छा लगता, लेकिन जैसे सनी सर लग रहे हैं, वैसा कोई नहीं लगता.” गदर 2 में सनी को अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा के साथ फिर से जोड़ा गया है, जो नई फिल्म में सकीना और जीते की अपनी भूमिकाओं को दोहराते हैं. सनी भी पहली फिल्म गदर: एक प्रेम कथा से तारा सिंह के अपने अवतार में वापस आ गए हैं. दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने फिल्म में अपनी आवाज दी है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola