Varanasi News: बाइक सवार लुटेरों ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को पीटा, चार हजार रुपए और मोबाइल लेकर फरार

चालक को बदमाशों ने पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया. लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. चालक ने रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
Varanasi News: वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के हाईवे और रिंग रोड पर शनिवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक को रोककर चार हजार रुपए और मोबाइल लूट लिए. चालक को बदमाशों ने पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया. लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. चालक ने रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
आजमगढ़ के मालिक मनोज यादव की गाड़ी लेकर ड्राइवर राजेश यादव और खलासी पंकज मिर्जापुर गए थे. शनिवार को मिर्जापुर से गिट्टी लोड कराकर वापस आजमगढ़ के लिए जा रहे थे. शनिवार की शाम लोहता थाना के लोहरा में ट्रक खराब हो गई. चालक और खलासी खराबी को दूर करने का प्रयास कर रहे थे.
ड्राइवर ने बताया कि रात करीब दो बजे सफेद अपाचे बाइक से तीन लोग आए और गाड़ी के गेट को पीटने लगे. वो दोनों बदमाशों को देखकर डर गए. गेट नहीं खोलने पर बदमाशों ने पिस्टल निकाली और शीशे पर फायरिंग करके जबरन गेट खुलवाया. इसके बाद पिस्टल के बट सिर पर मारकर घायल कर दिया.
बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर और खलासी को बुरी तरह पीटा. उनसे चार हजार रुपए नगद और मोबाइल लूट लिए. सुबह एक स्थानीय नेता ने पुलिस को सारी घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
(रिपोर्ट:- विपिन सिंह, वाराणसी)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




