ePaper

Vande Bharat: बर्निंग ट्रेन बनने से बची वंदे भारत, ट्रेक्शन तार से निकली चिंगारी

Updated at : 04 May 2025 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
Vande Bharat Express trains

सांकेतिक तस्वीर

Vande Bharat: रेलवे के अभियंत्रण विभाग ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया. खराबी को ठीक करने के बाद ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया. इस घटना ने रेलवे की हाई-स्पीड ट्रेनों की तकनीकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं.

विज्ञापन

Vande Bharat: सासाराम. रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर रविवार को वर्निंग ट्रेन बनने से वंदे भारत बच गयी. वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22499) में तकनीकी खराबी के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया. देवघर से वाराणसी जा रही ट्रेन के ट्रेक्शन तार से अचानक चिंगारी निकलने लगी. इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मचा गया. इसके चलते ट्रेन को लगभग दो घंटे तक डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर रोकना पड़ा. रेलवे के अभियंत्रण विभाग ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया. खराबी को ठीक करने के बाद ट्रेन को वाराणसी के लिए रवाना किया गया. इस घटना ने रेलवे की हाई-स्पीड ट्रेनों की तकनीकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं.

पेंटो रॉड में आयी तकनीकी खराबी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन के ट्रेक्शन तार (ओवरहेड विद्युत तार) और ट्रेन के बीच संपर्क बनाने वाले पेंटो रॉड में तकनीकी खराबी आ गई थी. पेंटो रॉड वह उपकरण है, जो ट्रेन को ट्रेक्शन तार से विद्युत आपूर्ति प्रदान करता है. इस रॉड के खराब होने से ट्रेक्शन तार के साथ संपर्क टूट गया, जिसके कारण चिंगारी निकलने की स्थिति पैदा हुई. रेलवे कर्मियों ने बताया कि यह खराबी गया स्टेशन को पार करने के बाद महसूस की गई थी, लेकिन सोन नगर स्टेशन पार करते समय समस्या गंभीर हो गई. अगर ट्रेन को समय से नहीं रोका गया होता तो डिब्बे में आग पकड़ सकती थी. इसके चलते ट्रेन को डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर रोककर मरम्मत करनी पड़ी.

सोन नगर स्टेशन पर स्थिति बिगड़ी

वंदे भारत एक्सप्रेस (22499) देवघर (DGHR) से दोपहर 15:10 बजे चलती है और वाराणसी जंक्शन (BSB) पर रात 22:30 बजे पहुंचती है. यह ट्रेन 456 किमी की दूरी को 7 घंटे 20 मिनट में तय करती है और 6 दिन (सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार) चलती है. ट्रेन के गया स्टेशन पार करने के बाद चालक दल ने ट्रेक्शन तार से चिंगारी और असामान्य आवाजें नोटिस कीं. सोन नगर स्टेशन तक आते-आते स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से ट्रेन को डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर रोक दिया गया. रेलवे के अभियंत्रण विभाग ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया. तकनीकी कर्मियों ने पेंटो रॉड और ट्रेक्शन तार के कनेक्शन को ठीक किया, जिसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई.

सभी यात्रि सुरक्षित

पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के प्रवक्ता ने बताया कि खराबी को तुरंत ठीक कर लिया गया. ट्रेन सुरक्षित रूप से वाराणसी पहुंच गई. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं दुर्लभ हैं, और रेलवे ने इसकी विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं. पेंटो रॉड की खराबी के कारणों और ट्रेक्शन तार की स्थिति की जांच की जाएगी. साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मेंटेनेंस प्रक्रिया को और सख्त करने की बात कही गई. डेहरी ऑन सोन में वंदे भारत ट्रेन की खराबी ने रेलवे के सामने तकनीकी विश्वसनीयता की चुनौती पेश की है. हालांकि, त्वरित मरम्मत और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे कर्मियों की तारीफ हो रही है.

Also Read: Bihar News: बिहार ने 20 वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में रचा इतिहास, उत्पादन क्षमता में की 7 गुना वृद्धि

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola