UPSC Without Coaching: बिना कोचिंग बनना है IAS तो पढ़ें ये 5 बुक्स, यूपीएससी टॉपर्स की टिप्स बचाएगी लाखों की फीस

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

UPSC Calendar 2026

UPSC Without Coaching: हाल ही में यूपीएससी सिविल सर्विस 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ है. देश को 1000 से ज्यादा सिविल सर्वेंट मिल गए हैं. यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 की परीक्षा अगले महीने आयोजित होने वाली है. वहीं, परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए यहां टॉप बुक्स के नाम बताए गए हैं.

विज्ञापन

UPSC Without Coaching: यूपीएससी सिविल सर्विस 2025 की परीक्षा अगले महीने आयोजित होने वाली है. अगर आप भी सिविल सर्विस की परीक्षा बिना किसी कोचिंग के क्रैक करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. यूपीएससी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए यहां टॉप 5 बुक्स के नाम बताए गए हैं. बता दें कई यूपीएससी टॉपर्स इन बुक्स को पढ़ने की सलाह देते हैं.

UPSC Without Coaching: बिना कोचिंग यूपीएससी की तैयारी

यूपीएससी की तैयारी घर पर करने के लिए बेस्ट बुक्स के नाम आगे बताए गए हैं. बता दें कि सिर्फ बुक्स की मदद से भी आप यूपीएससी की परीक्षा क्रैक कर सकते हैं. इससे आप कोचिंग का लाखों का खर्चा बचा सकते हैं.

इतिहास के लिए NCERT Books

UPSC में इतिहास की तैयारी के लिए RS शर्मा की NCERT Books पढ़ सकते हैं. इस बुक में आपको प्राचीन भारतीय इतिहास, प्रस्तर युग, मध्यकालीन भारत और आधुनिक भारत को अच्छे से कवर कर सकते हैं. ज्यादातर यूपीएससी टॉपर्स इस बुक को पढ़ने की सलाह देते हैं.

भूगोल की तैयारी

यूपीएससी सिविल सर्विस में भूगोल की तैयारी के लिए डीआर खुल्लर की भौतिक आर्थिक एवं मानव भूगोल किताब पढ़ सकते हैं. प्रारंभिक, मुख्य और वैकल्पिक स्तरों के लिए भारतीय और विश्व भूगोल को इस किताब से समझ सकते हैं. CSE के तीनों चरणों को कुशलतापूर्वक पास करने के लिए, उम्मीदवारों को UPSC के लिए सर्वश्रेष्ठ भूगोल पुस्तकों का उपयोग करना चाहिए.

विदेश नीति

विदेश नीति या अंतर्राष्ट्रीय संबंध की तैयारी के लिए आप राजीव सीकरी की India’s Foreign Policy किताब पढ़ सकते हैं. इस बुक में आप भारत की वर्तमान और उभरती हुई विदेश नीति को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं. बता दें कि यह बुक भारत के तात्कालिक और रणनीतिक पड़ोस पर केंद्रित है.

ये भी पढ़ें: Best BTech College: बीटेक के लिए बेस्ट हैं यूपी के दो कॉलेज, प्लेसमेंट करोड़ों में, Google से जॉब ऑफर

एम लक्ष्मीकांत

भारतीय राजव्यवस्था और कार्य प्रणाली को बेहतर तरीके से समझने के लिए एम लक्ष्मीकांत की किताब भारत की राजव्यवस्था पढ़ सकते हैं. टीना डाबी, सौम्या शर्मा समेत कई यूपीएससी टॉपर्स इस बुक को पढ़ने के सलाह देते हैं. इसके छठे और सातवें एडिशन से बेहतर तैयारी कर सकते हैं.

नितिन सिंघानिया की इकोनॉमिक्स

इकोनॉमिक्स की तैयारी के लिए नितिन सिंघानिया की भारतीय अर्थव्यवस्था किताब पढ़ सकते हैं. भारतीय अर्थव्यवस्था, एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाती है, जो प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के विषयों को समग्र दृष्टिकोण से कवर करती है. इसके अलावा भी कई किताब मार्केट में उपलब्घ हैं. बता दें कि यह आर्टिकल किसी किताब का प्रचार नहीं करती हैं बल्कि छात्रों को बेहतर गाइड करने के लिए तैयार की गई है.

ये भी पढ़ें: UPSC Topper From Bihar: बिहार के इस जिले ने दिया सरप्राइज, 4 छात्रों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola