UPSC Topper From Bihar: बिहार के इस जिले ने दिया सरप्राइज, 4 छात्रों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा

Updated:
विज्ञापन
UPSC Topper From Bihar

UPSC Topper From Bihar

UPSC Topper From Bihar: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से सिविल सर्विस परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. सिविल सर्विस रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. इस बार फिर से बिहार के होनहारों ने सिविल सर्विस परीक्षा में परचम लहराया है.

विज्ञापन

UPSC Topper From Bihar: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में एक बार फिर बिहार का डंका बजा है. बिहार के कई होनहारों ने इस साल शानदार रैंक हासिल की है. बता दें कि मंगलवार को यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से सिविल सर्विस परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ. इस साल टॉपर्स लिस्ट में टॉप 20 में 3 स्टूडेंट बिहार के रहने वाले हैं. ऐसे में जानते हैं कि बिहार के किस जिले से सबसे ज्यादा यूपीएससी पास निकले हैं.

UPSC Topper From Bihar: इस जिले से सबसे ज्यादा यूपीएससी पास?

यूपीएससी सिविल सर्विस में इस साल बिहार के कई छात्रों का नाम देखा गया है. इसमें सीतामढ़ी के रहने वाले राज कृष्ण झा को रैंक 8 प्राप्त हुआ है. हालांकि इस साल सबसे ज्यादा अव्वल बिहार के जमुई जिले से सामने आए हैं. बिहार के जमुई जिले से कुल 4 कैंडिडेट्स ने इस यूपीएससी परीक्षा क्रैक की है. आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

UPSC Topper Sanskriti Trivedy: जमुई की संस्कृति को रैंक 17

यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में बिहार के जमुई की रहने वाली संस्कृति त्रिवेदी ने रैंक 17 हासिल की है. शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल संस्कृति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है. उनके पिता आनंद प्रकाश त्रिवेदी और मां सुनीता त्रिवेदी ने उनकी तैयारी में काफी सपोर्ट किया था.

संस्कृति की स्कूलिंग रांची के जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली से हुई है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के गार्गी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. संस्कृति ने राजनीतिक शास्त्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.

करण सिंह को रैंक 174

जमुई जिले के खैरा के रहने वाले करण सिंह ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा को रैंक 174 के साथ क्रैक किया है. करण सिंह ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के आईआईटी से पढ़ाई की है. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है. करण की स्कूलिंग देवघर से और 12वीं की पढ़ाई बोकारो से हुई है.

जमुई के पारस कुमार को रैंक 269

यूपीएससी सिविल सर्विस में जमुई के पारस कुमार को सफलता हासिल हुई है. पारस कुमार को रैंक 269 प्राप्त हुआ है. मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले पारस ने चौथे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है. बता दें कि उन्होंने साल 2021 में बीपीएससी की परीक्षा शानदार रैंक से क्रैक की थी.

ये भी पढ़ें: UPSC Success Story: माॅडल नहीं, UPSC टाॅपर! खूबसूरती देख फटी रह जाएंगी आंखें

ईशा रानी को 384वां रैंक

बिहार के जमुई की ही ईशा रानी को यूपीएससी सिविल सर्विस में सफलता मिली है. ईशा यह परीक्षा रैंक 384 के साथ क्रैक की है. बता दें कि ईशा के पिता प्रसिद्ध नारायण सिंह पेशे से एक सीनियर वकील हैं. ईशा की स्कूलिंग डीएवी स्कूसे हुई है. इसके बाद उन्होंने लॉ ग्रेजुएशन पूरा किया है.

ये भी पढ़ें: सब इंस्पेक्टर मां की IAS बिटिया, पूजा ने दो बार UPSC में गाड़ा झंडा

विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन