ePaper

UP News: शामली पुलिस ने एके-47 के साथ एक बदमाश को पकड़ा, मुख्तार अंसारी का है करीबी

Updated at : 05 Apr 2022 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
UP News: शामली पुलिस ने एके-47 के साथ एक बदमाश को पकड़ा, मुख्तार अंसारी का है करीबी

UP News: पुलिस ने हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम अनिल उर्फ पिंटू बताया. वह शामली जिले के भोराकला थाना के हडोली का रहने वाला है.

विज्ञापन

UP News: मेरठ जिले के थाना भवन थाना क्षेत्र की कादरगढ़ चौकी पर मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बदमाश अनिल उर्फ पिंटू को एके-47 के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि उसके दो साथी फरार होने में सफल रहे. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

undefined
बदमाश से पुलिस ने की पूछताछ

पुलिस ने हिरासत में लिए गए बदमाश से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम अनिल उर्फ पिंटू बताया. वह शामली जिले के भोराकला थाना के हडोली गांव का रहने वाला है. अनिल बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का करीबी है. वह शॉर्प शूटर संजीव जीवा गैंग का सदस्य है.

Also Read: बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के बेटे के घर यूपी पुलिस ने मारा छापा, हथियारों का जखीरा बरामद मुखबिर के जरिये पुलिस को मिली सूचना

बता दें, मुखबिर के जरिये पुलिस को सूची मिली कि कार में सवार तीन बदमाश मुजफ्फरनगर से कादरगढ़ होते हुए हरियाणा जा रहे हैं. इस सूचना पर थाना प्रभारी प्रेमवीर सिंह राणा, कदरगढ़ चौकी प्रभारी उपेंद्र सिंह, जलालाबाद पुलिस चौकी प्रभारी विजय त्यागी ने मय पुलिस बल कादरगढ़ चौकी पर पहुंचे और घेराबंदी की. इसी दौरान अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, उसके दो साथी फरार हो गए. पुलिस ने एके-47 के साथ 1300 कारतूस बरामद किये हैं.

Also Read: Gorakhpur News : सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर का किया निरीक्षण, घायल पुलिसकर्मियों को सौंपे पांच लाख के चेक राजवीर सिंह पर हमला करने में रहा हाथ

मिली जानकारी के मुताबिक, जेल में बंद सिसौली गांव का रहने वाला बदमाश अनिल बंजी एके-47 खरीदवाने में शामिल रहा है. मेरठ में राजवीर सिंह पर हमला करने में भी इन बदमाशों का संबंध रहा है.

पुलिस पुछताछ में अनिल ने क्या बताया

अनिल ने पूछताछ में बताया, मेरे गांव के पड़ोसी कस्बा सिसौली के रहने वाले अनिल बंजी मेरा बचपन का दोस्त है. वह 2009 में एयरफोर्स से रिटायरमेंट लेकर वापस आ गया था. वापस आने पर अनिल बंजी और मेरे द्वारा आस पास के क्षेत्र में रौब गालिब करने के कारण हमारी क्षेत्र में रंजिश बढ़ गयी थी. उसी दौरान नामी बदमाश धर्मेंद्र किरठल के करीबी नीरज की हत्या हो गई. उसकी हत्या का शक धर्मेंद्र को हम लोगों पर हो गया. हमने संजीव जीवा, जो कुख्यात अपराधी है, से बड़ा ऑटोमैटिक हथियार खरीदने के लिए संपर्क किया. उसने अपने गुर्गों द्वारा हम दोनों को यह हथियार और कारतूस लगभग 11 लाख रुपये में उपलब्ध कराया.

अनिल ने बताया, यह असलहा पहले अनिल बंजी के पास ही था, मगर कुछ दिन पहले मैं इन असलहों को अनिल से लाकर अपने पास रख लिये थे. अनिल बंजी को अपनी करीबी दोस्त प्रोफेसर आरती के लिए सुपारी लेकर कृषि विश्विद्यालय मोदीपुरम, मेरठ के डीन राजवीर की हत्या करनी थी. पहले डीन पर हमला इसी असलहे से करने की योजना थी, लेकिन बाद में अनिल ने यह योजना बदल दी और दूसरे असलहे से हमला किया.

पिछले महीने अनिल ने डीन राजबीर पर अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की, जिसमें वह बच गया. इस केस में अनिल और उसके साथी पकड़े गये, जो मेरठ जेल में है. इन हथियों को यूपी से बाहर छिपाना था. इसलिए आज मैं इन्हें छिपाने के लिए निकला था और पुलिस द्वारा मुझे पकड़ लिया गया. आपराधिक इतिहास के बारे में बताया कि मैं विक्की त्यागी की हत्या में कोतवाली मुजफ्फरनगर से जेल भी गया था.
अनिल उर्फ पिंटू, गिरफ्तार बदमाश
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola