ePaper

Gorakhpur News : सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर का किया निरीक्षण, घायल पुलिसकर्मियों को सौंपे पांच लाख के चेक

Updated at : 05 Apr 2022 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
Gorakhpur News : सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर का किया निरीक्षण, घायल पुलिसकर्मियों को सौंपे पांच लाख के चेक

गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले के मामले में आरोपी अहमद मुर्तजा को सोमवार को एसीजेएम कोर्ट फर्स्ट दीपक कुमार की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मुर्तजा को भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश कि पर लाया गया था.

विज्ञापन

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर पहुंचे. यहां उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में हमले में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की और उनका डॉक्टर से हालचाल जाना. सीएम ने घायल पुलिसकर्मियों को पांच लाख का चेक भी सौंपा.

गोरखनाथ मंदिर का निरीक्षण

घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने मंदिर का निरीक्षण किया और घटना के बारे में जानकारी ली.

Also Read: गोरखनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, जानें लेटेस्ट अपडेट

बता दें, गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों पर हमले के मामले में आरोपी अहमद मुर्तजा को सोमवार को एसीजेएम कोर्ट फर्स्ट दीपक कुमार की कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मुर्तजा को भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश कि पर लाया गया था.

Also Read: गोरखनाथ मंदिर हमला: PAC जवानों पर हमले के आरोपी मुर्तजा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस, जांच में जुटी ATS
मुर्तजा के पास मिले सनसनीखेज दस्तावेज

मुर्तजा के पास से सनसनीखेज दस्तावेज मिले हैं. उसके पास से मिली धार्मिक किताब में गोरखनाथ मंदिर का नक्शा मिला है. इसके अलावा, लैपटॉप में कुछ लोगों के साथ चैटिंग भी मिली है. फिलहाल, पुलिस नेपाल-मुंबई कनेक्शन की जांच में जुटी है.

पिता ने कहा, बचपन से ही डिप्रेशन से जूझ रहा है

वहीं, आरोपी के पिता का कहना है कि मुर्तजा मानसिक रूप से स्थिर नहीं है. वह बचपन से ही डिप्रेशन से जूझ रहा है. उसका मेडिकल भी कराया गया. कुछ घटनाओं के कारण, उनका मानना ​​​​था कि पुलिस उनके पीछे थी. उसकी हमला करने की कोई योजना नहीं थी. वर्तमान मानसिक स्थिति के कारण उसने ऐसा किया.

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

गौरतलब है कि गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC के जवानों पर हमला करने के मामले में कैंट थाना क्षेत्र के निवासी अहमद मुर्तजा अब्बासी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी मुर्तजा ने मंदिर के मुख्य गेट पर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया था.

पांच पुलिस टीमों का लगाया गया

हमलावर के खिलाफ 307 और 7 सीएलए एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है. हमलावर से पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उसकी पुष्टि के लिए अलग-अलग पुलिस टीम लगाई गई हैं. कुल 5 पुलिस टीमें इस मामले में लगाई गईं हैं. गैर जनपदों में भी पुलिस टीम भेजी जा रही हैं, जिससे हमलावर ने जो तथ्य बताए हैं उसकी पुष्टि हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola