UP Chunav 2022 Live Updates: बीजेपी की दूसरी सूची में 15 महिलाओं को मिला टिकट
UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी में विधानसभा चुनाव (up chuvan 2020) के पहले चरण की नामांकन का सिलसिला शुरू हो चुका है. सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) में रोज नई रणनीति पर मंथन हो रहा है. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…
बीजेपी की दूसरी सूची में 15 महिलाएं
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने 85 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्टर जारी कर दी है. इसमें अदिति सिंह, नीलिमा कटियार समेत 15 महिलाओं को टिकट दिया गया है. लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…
बीजेपी की दूसरी सूची जारी
बीजेपी ने दूसरी सूची जारी कर दी है. इस बार 85 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की. अदिति सिंह को रायबरेली, असीम अरुण को कन्नौज से प्रत्याशी बनाया गया है.
शाह कल शामली और बागपत में करेंगे बैठक
सूत्रों के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे. शाह शनिवार को शामली और बागपत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे.
‘सोच ईमानदार, काम दमदार’ थीम सॉन्ग लांच
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘सोच ईमानदार, काम दमदार’ थीम सॉन्ग पर आधारित थीम सॉन्ग लांच किया. लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया सेंटर का उद्घाटन करते समय सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर करारा प्रहार कर दिया है. वहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि यूपी में 5 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है.
यूपी चुनाव में ‘आप’ उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी
आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 33 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है. इस सूची में एक पूर्व आईएएस, दो पीएचडी, नौ पोस्ट ग्रेजुएट और 13 ग्रेजुएट शामिल हैं.

यूपी में अराजकता का नया युग कायम करना चाहती है सपा- सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश को दंगे की आग में झोंक कर यहां फिर से अराजकता का नया युग कायम करना चाहती है. अपराधियों को दिए गए विधानसभा के टिकट इनकी दंगाई मानसिकता का प्रत्यक्ष प्रमाण है. जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इन्हें फिर से सबक सिखाएगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए