ePaper

UP Chunav 2022: सगड़ी में 1989 के बाद नहीं जीती कांग्रेस, BJP को भी खाता खोलने का इंतजार

Updated at : 30 Jan 2022 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: सगड़ी में 1989 के बाद नहीं जीती कांग्रेस, BJP को भी खाता खोलने का इंतजार

यहां दलित और कुर्मी मतदाता गेमचेंजर की भूमिका में हैं. सगड़ी से कांग्रेस पांच बार जीत चुकी है. आज तक सगड़ी सीट से बीजेपी का खाता नहीं खुला है.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: आजमगढ़ जिले की सगड़ी विधानसभा सीट अहम है. इस क्षेत्र से घाघरा नदी गुजरती है. हर साल इलाके के लोग बाढ़ की त्रासदी झेलते हैं. इस इलाके में यातायात, उद्योग, सड़क की बड़ी समस्या है. यहां दलित और कुर्मी मतदाता गेमचेंजर की भूमिका में हैं. सगड़ी से कांग्रेस पांच बार जीत चुकी है. आज तक सगड़ी सीट से बीजेपी का खाता नहीं खुला है. यहां 7 मार्च को मतदान होगा.

सगड़ी सीट का सियासी इतिहास

  • 1951- स्वामी सत्यानंद- सोशलिस्ट पार्टी

  • 1953- विश्राम राय- सोशलिस्ट पार्टी

  • 1957- इंद्रभूषण गुप्ता- निर्दलीय

  • 1962- इंद्रासन सिंह- कांग्रेस

  • 1967- मुंशी नर्वदेश्वर लाल- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी

  • 1969- राम कुंवर सिंह- कांग्रेस

  • 1974- राम सुंदर पांडेय- कांग्रेस

  • 1977- रामजनम यादव- जनता पार्टी

  • 1980- पंचानन राय- कांग्रेस

  • 1985- रामजनम यादव- दलित मजदूर किसान पार्टी

  • 1989- पंचानन राय- कांग्रेस

  • 1991- बरखू राम वर्मा- बसपा

  • 1993- बरखू राम वर्मा- बसपा

  • 1996- रामप्यारे सिंह- सपा

  • 2002- मलिक मसूद- बसपा

  • 2007- सर्वेश सिंह सीपू- सपा

  • 2012- अभय नारायण पटेल- सपा

  • 2017- वंदना सिंह- बसपा

Also Read: UP Chunav 2022: रेशमी नगरी मुबारकपुर में BJP को जीत का इंतजार, गुड्डू जमाली ने बढ़ाई मायावती की टेंशन…
सगड़ी सीट के मौजूदा विधायक

  • 2017 में सर्वेश सिंह सीपू की पत्नी वंदना सिंह ने बसपा के टिकट पर चुनाव जीता.

सगड़ी का जातिगत समीकरण

  • दलित- 85 हजार

  • यादव- 62 हजार

  • मुस्लिम- 45 हजार

  • कुर्मी- 60 हजार

  • क्षत्रिय- 22 हजार

  • ब्राह्मण- 15 हजार

  • भूमिहार- 18 हजार

  • बनिया- 16 हजार

  • चौहान- 12 हजार

  • राजभर- 7,000

  • मल्लाह- 9,000

सगड़ी सीट पर वोटर्स की संख्या

  • कुल मतदाता- 3,26,128

  • पुरुष- 1,80,575

  • महिला- 1,45,546

  • थर्ड जेंडर- 7

सगड़ी की जनता के चुनावी मुद्दे

  • हर साल बड़ी आबादी बाढ़ की त्रासदी झेलती है.

  • चार दशक से रिंग बांध की मांग पूरी नहीं हुई.

  • यातायात, उद्योग, सड़क की समस्याएं जारी हैं.

विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

Abhishek Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola