West Bengal Coronavirus Update: बंगाल में कोरोना से 58 की मौत, 22,691 एक्टिव केस

पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन लगाये जाने के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगी है. 24 घंटे में 58 लोगों की मौत हुई है.
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन लगाये जाने के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगी है. कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सिर्फ 58 लोगों की मौत हुई. इस दौरान कोरोना के नये केस की संख्या भी घटकर तीन हजार से नीचे आ गयी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है.
शुक्रवार (18 जून) को बंगाल में कोरोना संक्रमण के 2,788 नये केस सामने आये. इसके साथ ही राज्य में इस वैश्विक महामारी से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 14,77,037. इनमें से 14,37,106 लोग डिस्चार्ज होकर अपने घर जा चुके हैं. शुक्रवार को कोरोना को मात देने वाले 2,112 लोगों को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी.
पिछले 24 घंटे की बात करें, तो प्रदेश में 58 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया. इस तरह कोविड-19 से राज्य में अब तक 17,240 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में अब भी 22,691 कोरोना से मरीज हैं, जिनका राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कोविड-19 हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. अच्छी बात यह है कि राज्य में कोरोना से रिकवरी की दर 97.30 फीसदी हो चुकी है.
Also Read: West Bengal Corona Update: बंगाल में कोरोना से 17,118 की मौत, 1.81 करोड़ लोगों को लगा वैक्सीन
बंगाल में कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौतों के मामले में उत्तर 24 परगना अभी भी टॉप पर बना हुआ है. यहां सबसे ज्यादा 3,249 कोरोना के एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 388 नये मामले सामने आये. इस दौरान 15 लोगों की मौत हो गयी और 318 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर अपने घरों को गये.
Also Read: पीएम केयर्स फंड से बंगाल में 250 बिस्तर वाले दो कोरोना अस्पताल बनेंगे
उत्तर 24 परगना के बाद राजधानी कोलकाता का नंबर आता है. यहां इस वक्त 2,168 कोरोना से संक्रमित लोग अपना इलाज करवा रहे हैं. पिछले 24 घंटे के राजधानी में 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी. इस दौरान 215 लोगों ने इस महामारी को मात दी और 287 नये पॉजिटिव केस सामने आये.
कोलकाता से सटे हावड़ा जिला में भी कोरोना के काफी मामले देखे जा रहे हैं. यहां पिछले 24 गंटे के दौरान 175 नये पॉजिटिव केस सामने आये. इस जिला में 139 लोगों ने कोरोना को मात दी और 2 लोग इस वैश्विक महामारी से हारकर काल के गाल में समा गये. हावड़ा में इस वक्त कोरोना के कुल 1,513 मरीज इलाजरत हैं.
Posted By: Mithilesh Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




