Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत विभिन्न जिलों में गिरा पारा, ठंड बढ़ने की संभावना

Updated at : 11 Dec 2023 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Weather Forecast : कोलकाता समेत विभिन्न जिलों में गिरा पारा, ठंड बढ़ने की संभावना

पश्चिमी जिलों में पारा 12 डिग्री से नीचे गिर सकता है. दूसरी ओर सर्दी का सितम दक्षिण की तुलना में उत्तर बंगाल में अधिक है. दार्जिलिंग में छिटपुट बारिश की संभावना है. सिक्किम में हल्की बर्फबारी हो सकती है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में लगातार मौसम करवट बदल रही है. बारिश (Rain) ने जनजीवन काे अस्त व्यस्त करके रख दिया था. अब कोलकाता समेत जिलों में ठंड ने दस्तक दे दिया है. बादल रहित सुबह में ठंडी हवा ने घोषणा कर दी कि सर्दी आ गई है. कोलकाता शहर में सुबह का तापमान गिरकर 15 डिग्री के आस -पास पहुंच गया. ठंड अचानक से बहुत ज्यादा बढ़ गई है. हालांकि मौसम विभाग के मानें तो कोलकाता समेत जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है. रविवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस था. रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान लगाया गया है. सोमवार सुबह शहर का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 15.3 डिग्री पर पहुंच गया.

दक्षिण बंगाल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिन में तापमान बढ़ सकता है. बिहार, झारखंड, ओडिशा के निकटवर्ती जिलों में अधिक कोहरा छा सकता है. लेकिन इस बार कड़ाके की ठंड पड़ेगी. मौसम विभाग का मानना ​​है कि अगले बुधवार तक तापमान में काफी गिरावट आ सकती है. पश्चिमी जिलों में पारा 12 डिग्री से नीचे गिर सकता है. दूसरी ओर सर्दी का सितम दक्षिण की तुलना में उत्तर बंगाल में अधिक है. दार्जिलिंग में छिटपुट बारिश की संभावना है. सिक्किम में हल्की बर्फबारी हो सकती है और इसके साथ ही दार्जिलिंग का तापमान भी नीचे जा सकता है.

Also Read: WB : ममता बनर्जी ने किया कटाक्ष कहा, बंगाल का बकाया 1.15 लाख करोड़ जारी करें या कुर्सी छाेड़ दें
चक्रवात मिचौंग के कारण राज्य भर में तापमान में गिरावट

चक्रवात मिचौंग के कारण राज्य भर में तापमान में गिरावट आई है. पारे में गिरावट के मामले में दक्षिण ने उत्तर को पीछे छोड़ दिया है. कलिम्पोंग में 11.5 डिग्री, बर्दवान का तापमान 10.8 है . मेदिनीपुर 13 डिग्री कूचबिहार और कृष्णानगर का तापमान 14.6 है. दार्जिलिंग में पारा 5 डिग्री तक गिर गया है.अगले कुछ दिनों में पूरे राज्य में उत्तर से दक्षिण तक कड़ाके की ठंड पड़ेगी मौसम विभाग ने कहा कि आंधी-तूफान जारी रहेगा.

Also Read: Breaking News Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, लोकसभा से निष्कासन को दी चुनौती

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola