Vat Savitri Vrat 2023: शुक्रवार को रखा जाएगा व्रत सावित्री का व्रत, नोट कर लें पूजा सामाग्री की लिस्ट और विधि
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 May 2023 8:01 AM
Vat Savitri Vrat 2023: देश के कुछ हिस्सों में वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन रखा जाता है.तो आइए जानते हैं व सावित्री का व्रत कब रखा जाएगा और इस व्रत का महत्व क्या है. 19 मई 2023, दिन शुक्रवार को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा.
Vat Savitri Vrat 2023: 19 मई 2023, दिन शुक्रवार को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा.हर साल ये व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है.इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है.देश के कुछ हिस्सों में वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन रखा जाता है.तो आइए जानते हैं व सावित्री का व्रत कब रखा जाएगा और इस व्रत का महत्व क्या है.
सावित्री और सत्यवान की मूर्ति, बांस का पंखा, कच्चा सूत, लाल रंग का कलावा, बरगद का फल, धूप, मिट्टी का दीपक, फल, फूल, बतासा, रोली, सवा मीटर का कपड़ा, इत्र, पान, सुपारी, नारियल, सिंदूर, अक्षत, सुहाग का सामान, घर से बनी पुड़िया, भीगा हुआ चना, मिठाई, घर में बना हुआ व्यंजन, जल से भरा हुआ कलश, मूंगफली के दाने, मखाने.
इस व्रत को लेकर शास्त्रों में कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं.उसमें से एक के अनुसार वट वृक्ष के नीचे ही अपने कठोर तप से पतिव्रता सावित्री ने अपने पति सत्यवान को दोबारा जीवित किया था.जबकि एक अन्य मान्यता की मानें तो भगवान शिव के वरदान से ऋषि मार्कण्डेय को वट वृक्ष में भगवान विष्णु के बाल मुकुंद अवतार के दर्शन हुए थे.उसी दिन से वट वृक्ष की पूजा किये जाने का विधान है. इस वर्ष वट सावित्री व्रत के दिन कुछ शुभ योग का निर्माण हो रहा है.इसलिए इस वर्ष इस व्रत का महत्व और अधिक बढ़ गया है.आइये जानें इस शुभ योग के बारे में विस्तार से…
अप्रैल में शनि देव ने वर्षों बाद अपनी स्वराशि कुम्भ में गोचर किया था.जिससे मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू हुआ था.ऐसे में वर्तमान में ये तीन राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती से खासा पीड़ित रहने वाले हैं.
इसके अलावा शनि के गोचर के बाद कर्क राशि व वृश्चिक राशि पर शनि ढैय्या शुरू हुई.
वट सावित्री व्रत के लिए पूजन सामग्री कुछ इस प्रकार है:-
सावित्री-सत्यवान की मूर्तियां या चित्र
धूप
दीप
घी
बांस का पंखा
लाल कलावा
सुहाग का सामान
कच्चा सूत
चने
बरगद का फल
एक कलश (जल से भरा)
-
व्रत वाले दिन व्रती महिलाएं प्रातःकाल उठकर घर की अच्छी तरह सफाई करें.
-
इसके बाद स्वयं नित्य कर्म से निवृत्त होकर स्नान करें और सुहागन के वस्त्र धारण करें.
इसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव कर, घर को पवित्र करें. -
अब बांस की एक टोकरी में 7 प्रकार के अनाजों को भरकर उसमे ब्रह्मा जी की मूर्ति या प्रतिमा की स्थापना करें.
-
अब ब्रह्मा जी के वाम पार्श्व में देवी सावित्री को स्थापित करें।
-
अब ठीक इसी प्रकार एक दूसरी टोकरी में सत्यवान तथा सावित्री की एक-साथ मूर्तियों या चित्रों की स्थापना करें.
-
अब इन दोनों टोकरियों को अपने साथ किसी वट वृक्ष के नीचे ले जाकर पूजन के लिए रख दें.
-
अब वट वृक्ष का पूजन करते हुए पहले ब्रह्मा जी और फिर सावित्री का विधि-विधान पूजन करें.
-
इसके बाद सावित्री और सत्यवान की पूजा-आराधना करते हुए वट वृक्ष की जड़ में कलश से पानी अर्पित करें.
-
अब एक थाल में लाया गया पूजा के लिए जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भिगोया हुआ काला चना, फूल तथा धूप का भी इस्तेमाल कर वट वृक्ष का पूजन करें.
-
इसके बाद जल से वट वृक्ष को सींचकर, कच्चा धागा उसके तने के चारों ओर लपेटते हुए तीन बार वृक्ष की परिक्रमा करें.
-
परिक्रमा के बाद बरगद वृक्ष के पत्तों के गहने बनाकर उन्हें पहने और फिर वट सावित्री की कथा सुनें.
-
कथा सुनने के पश्चात भीगे हुए चनों का बायना निकालें और फिर उस पर अपनी श्रद्धानुसार कोई भेट रखकर अपनी सास या सास समान किसी महिला को दें और उनसे आशीर्वाद लें.
इसके साथ ही पूजा समाप्ति के बाद किसी ब्राह्मणों को भी वस्त्र, फल व अन्य दान की वस्तुएं बांस के किसी पात्र में रखकर दें और उनसे भी आशीर्वाद लें. -
ऐसे में इन पाँचों राशि के जातकों को शनि के हर प्रकार के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए शनि जयंती के दिन शनि शान्ति पूजन व अनुष्ठान करना उचित रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










