Vastu Tips: घर पर शंख रखने से पहले जान ले ये नियम, नहीं लगेगा कोई दोष

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

vastu tips for conch shell

Vastu Tips: अगर आप अपने घर पर शंख रखते हैं तो आपको इसे सही तरीके से रखने के बारे में भी मालूम होना चाहिए. कई बार आपकी एक गलती वास्तु दोष का कारण भी बन सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले इसमें बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं वहीं, जब इसमें बताई गयी बातों को हम नजरअंदाज कर देते हैं तो इसके परिणाम भी उतने ही नकारात्म्क हो सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने घर पर या फिर पूजा स्थल पर शंख रखते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ख्याल आपको अपने घर पर शंख रखने के दौरान जरूर रखना चाहिए. चलिए इन नियमों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

इस शंख को कभी न बजाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी उस शंख को नहीं बजाना चाहिए जिसे आपके पूजा के लिए रखा हुआ है. अगर आप पूजा-पाठ के दौरान शंख बजाते हैं तो इसके लिए आपको एक अलग शंख रखना चाहिए. बता दें अगर आपने अपने घर पर शंख रखा है तो उसे समय-समय पर साफ जरूर करते रहें. शंख को साफ करने के लिए आपको पानी में गंगाजल मिलाकर उसकी सफाई करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips for Office: नौकरी में तरक्की दिलाएंगे ऑफिस में रखी ये चीजें, आप भी जरूर जानें

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: हाथ धोकर पीछे पड़ जाएगी कंगाली, घर पर इन जगहों पर कभी न रखें आईना

इस जगह पर न रखें शंख

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको शंख को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो उसे अनादर की तरह देखा जाता है. केवल यहीं नहीं, अगर आप शंख को रख रहे हैं तो उसके मुंह को हमेशा ऊपर की तरफ करके रखें. जब आप शंख के मुख को ऊपर की तरफ करके रखते हैं तो ऐसे में पूरे घर पर पॉजिटिव एनर्जी फैलती है.

इस दिशा में रखें शंख

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर पर शंख को रख रहे हैं तो इसे उस दिशा में रखें जिस दिशा में घर पर मंदिर स्थित है. आप अगर चाहें तो शंख को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: खुद चलकर आएगी मां लक्ष्मी, नये साल से पहले घर से बाहर निकालें ये चीजें

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola