UP News: पीएम मोदी कल कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन, सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Oct 2021 8:44 PM

विज्ञापन

UP News: पीएम मोदी 20 अक्टूबर को कुशीनगर आ रहे हैं. यहां वे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. पीएम के दौरे को लेकर सीएम योगी कुशीनगर पहुंचे और कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

UP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 अक्टूबर को कुशीनगर दौरे से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमान संभाल ली है. मंगलवार को दोपहर बाद मुख्यमंत्री कुशीनगर पहुंचे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की. मुख्यमंत्री इसके पहले 12 अक्टूबर को भी कुशीनगर दौरे पर आ चुके हैं.

undefined

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री 20 तारीख को कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह अपने तय कार्यक्रम के अनुसार, महानिर्वाण मंदिर में दर्शन पूजन के बाद तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध कॉन्क्लेव और अभिधम्मा दिवस का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री रामकोला रोड पर स्थित नारायणपुर में होने वाली जनसभा के दौरान ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास व 12 अन्य विकास परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे.

Also Read: पीएम मोदी 20 अक्टूबर को कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे शुभारंभ, मेडिकल कॉलेज की भी रखेंगे आधारशिला
undefined

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यक्रम के मद्देनजर एयरपोर्ट जनसभा स्थल हेलीपैड और महानिर्वाण मंदिर में किए गए इंतजामों को देखा. अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की हिदायत दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी असुविधा नहीं होनी चाहिए क्योंकि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल के मंत्रीगण और श्रीलंकाई प्रतिनिधियों का आगमन होना है.

Also Read: UP News: सीएम योगी पहुंचे कुशीनगर, एयरपोर्ट और पीएम मोदी की रैली स्थल का किया निरीक्षण
undefined

मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रेस वार्ता करके बताया कि कुशीनगर में प्रधानमंत्री के द्वारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण होना है, जो कि प्रदेश का तीसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा. प्रदेश में 8 एयरपोर्ट पहले से ही संचालित हैं. कुशीनगर एयरपोर्ट अब नौंवा एयरपोर्ट हो जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई चप्पल पहनने वाले भी अब हवाई जहाज की यात्रा कर सकेंगे.

रिपोर्ट- अभिषेक पांडेय, गोरखपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola