ePaper

शुभेंदु ने अमित शाह के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, बोले, मां के बाद सिर्फ भारत माता को मां बोलूंगा, किसी और को नहीं

Updated at : 19 Dec 2020 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
शुभेंदु ने अमित शाह के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, बोले, मां के बाद सिर्फ भारत माता को मां बोलूंगा, किसी और को नहीं

तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में शामिल हुए पश्चिम बंगाल (West Bengal) के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने भाजपा का झंडा थामने के बाद अमित शाह (Amit Shah) के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया. प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर जमकर हमला बोला. श्री अधिकारी ने कहा कि वो कहती हैं कि मां को भुला दिया. मुझे जन्म देने वाली गायत्री अधिकारी मेरी मां हैं. अपनी मां के अलावा अगर किसी को मां कहूंगा, तो वो हैं भारत माता (Bharat Mata). इन दोनों के अलावा किसी को मां का दर्जा नहीं दे सकता. किसी को मां नहीं कह सकता.

विज्ञापन

खड़गपुर : तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा का झंडा थामने के बाद अमित शाह के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया. प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. श्री अधिकारी ने कहा कि वो कहती हैं कि मां को भुला दिया. मुझे जन्म देने वाली गायत्री अधिकारी मेरी मां हैं. अपनी मां के अलावा अगर किसी को मां कहूंगा, तो वो हैं भारत माता. इन दोनों के अलावा किसी को मां का दर्जा नहीं दे सकता. किसी को मां नहीं कह सकता.

उन्होंने कहा कि एक मां ने जन्म दिया और दूसरी माता, जिसकी पूजा करूंगा, वो हैं भारत माता. शुभेंदु अधिकारी ने इस रैली से ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस को चुनौती भी दी. कहा कि अब इस इलाके में तृणमूल कांग्रेस कभी एक नंबर पर नहीं रहेगी. हर बार उसे दूसरे नंबर पर ही रहना होगा. एक नंबर पर भाजपा रहेगी. श्री अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों का आत्मबलिदान उन्हें दुखी करता है.

मेदिनीपुर के इस हेवीवेट नेता ने भाजपा में शामिल होने के बाद मंच पर ही अमित शाह के पैर छूकर उनके आशीर्वाद लिये. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि जिस पार्टी में लोगों को सम्मान नहीं मिले, जिस पार्टी में लोगों की आस्था नहीं हो, विश्वास नहीं हो वहां एक पल भी नहीं रहेंगे. यही मेदिनीपुर का गौरव है. श्री अधिकारी ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणाम आये, तो मेरी पुरानी पार्टी के नेता ने कहा कि हम दूसरे नंबर पर रहे.

Also Read: Amit Shah Rally Today VIDEO: मेदिनीपुर में बंगाल विजय के संकल्प के साथ अमित शाह ने लगाये जय श्री राम के नारे, 20 दिसंबर को बोलपुर में करेंगे रोड शो

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने अधिकारी परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि अधिकारी परिवार की वजह से पार्टी दूसरे नंबर पर रही. श्री अधिकारी ने कहा कि आज मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि अब आप हमेशा दूसरे नंबर पर ही रहेंगी, क्योंकि एक नंबर पर मेरी प्रिय पार्टी भाजपा रहेगी. उन्होंने कहा कि वो कहती हैं कि मैं मां का सम्मान नहीं करता. मैंने मां को छोड़ दिया. श्री अधिकारी ने कहा कि ऐसा कभी हो ही नहीं सकता.

श्री अधिकारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिष्या भगिनी निवेदिता ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि जिस मां के गर्भ से व्यक्ति जन्म लेता है, वह उसकी माता होती है. जिस भूमि पर वह जन्म लेता है, जिस देश की मिट्टी में वह जन्म लेता है, वह जन्मभूमि भी उसकी माता होती है. मैंने भारत में जन्म लिया है. भारत माता मेरी दूसरी मां है. मां गायत्री अधिकारी के बाद अगर किसी को मां कहूंगा, तो वो हैं भारत माता. और किसी को मां नहीं कह सकता.

Also Read: भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले शुभेंदु अधिकारी, मैं नेता बनने नहीं आया, हर बूथ पर, हर गली में आपके साथ रहूंगा

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola