पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संदिग्ध की मौत, मचा हड़कंप
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Mar 2020 7:14 AM
मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज जनारुल हक (33) की मौत से हड़कंप मच गया. वह एक दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा था और उसे कोरोना वायरस से संक्रमण की आशंका के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
कोलकाता/मुर्शिदाबाद : मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार को कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज जनारुल हक (33) की मौत से हड़कंप मच गया. वह एक दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा था और उसे कोरोना वायरस से संक्रमण की आशंका के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह कोलकाता एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद बस से मुर्शिदाबाद गया था.डॉक्टरों के अनुसार हक को बुखार, सर्दी और जुकाम था.
स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक अजय चक्रवर्ती ने कहा कि हालांकि जनारुल हक के खून और लार के नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आयी है लेकिन यह कहा जा सकता है कि उसकी मौत संभवतः मधुमेह से हुई है. चक्रवर्ती ने कहा, “व्यक्ति गंभीर रूप से मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित था और इन्सुलिन ले रहा था.
वह सऊदी अरब से घर लौटा था और उसके पास पिछले तीन से चार दिन से इन्सुलिन खरीदने के पैसे नहीं थे. वह बुखार, सर्दी और जुकाम से भी पीड़ित था. उसे शनिवार को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां रविवार को उसकी मौत हो गयी.” उन्होंने कहा : हम चिकित्सकीय जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. कोरोना वायरस से उसके मरने की संभावना बहुत कम है.”
अस्पताल अधीक्षक प्रो मंजू बनर्जी ने बताया कि मरीज की सेहत को देखते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया. जांच के लिए नमूने कोलकाता स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलरा एंड एंटेरिक डिसीज भेजे गये हैं. लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही रविवार सुबह मरीज की मौत हो गयी. अगले 24 घंटे में उसकी रिपोर्ट आ सकती है. उधर, उसके सभी परिजनों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.
सऊदी अरब से लौटा शख्स आइडी में भर्ती : सऊदी अरब से लौटे एक व्यक्ति को बेलियाघाटा स्थित आइडी हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. मुर्शिदाबाद के रहने वाले मनिरुल शेख को यहां भर्ती कराया गया है. आइडी हॉस्पिटल में फिलहाल कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है.
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से राज्य के सभी बड़े निजी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिये गये. वेंटिलेशन व्यवस्था भी रखने को कहा गया है. राज्य सरकार के इस निर्देश के बाद कोलकाता के आरएन टैगोर हॉस्पिटल, सीके बिरला हॉस्पिटल और मेडिका में आइसोलेशन वार्ड तैयार किये गये हैं.
मृतक के सभी परिजन आइसोलेशन वार्ड में
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि रिपोर्ट आने तक शव अस्पताल के मुर्दाघर में रखा रहेगा . उधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के गाइडलाइन के अनुसार मौत से पहले मरीज अपने परिवार के सदस्यों के संपर्क में आया होगा. इसलिए परिवार के सभी 14 सदस्यों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज व नव ग्राम ब्लॉक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. परिजनों के नमूने लेकर जांच के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलरा एंड एंटेरिक डिसीज भेजे जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










