Surya Grahan 2020 : साल का आखिरी सूर्य में भारत में क्या होगा असर, इसलिए खास है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण
Surya Grahan (Solar Eclipse) 2020, Timings in India, Timings in India, Surya Grahan Kab Lagega, Padega, Samay : आज कुछ घंटे बाद सूर्य ग्रहण लगने वाला है. 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण बेहद खतरनाक योग में लग रहा है. इस बार सूर्य ग्रहण और सोमवती अमावस्या पर पांच ग्रहों का योग बन रहा है. आज ही अगहन मास की सोमवती अमावस्या तिथि है. सूर्य ग्रहण में पांच ग्रह सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र और केतु ग्रह वृश्चिक राशि में रहेंगे. इन पांच ग्रहों के एक साथ आने की स्थिति से कई राशियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा. सूर्य ग्रहण के दौरान इस बार गुरु चंडाल योग बनेगा. सोमवती अमावस्या पर पंचग्रही योग 53 साल बाद बन रहा है.
14 जून को लगा था सूर्यग्रहण
इससे पहले इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगा था. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा. इस ग्रहण के कारण पूजा पाठ करना भी बंद नहीं होगा. सोमवती अमावस्या होने के कारण अमावस्या की पूजा और दान आप आज कर सकते हैं.
इन जगहों पर दिखाई देगा ग्रहण
यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर में दिखाई देगा. इस ग्रहण का अधिकांश हिस्सा महासागर में पड़ने जा रहा है. आंशिक सूर्य ग्रहण बोलेविया, पेरू, ब्राजील, उरुग्वे व एक्वाडोर से नजर आएगा.
नकारात्मक्ता से रहें दूर
तुलसी में नकारात्मता को सोखने की क्षमता होती है, इसलिए ग्रहण का आरंभ होने से पहले ही खाने पीने की वस्तुओं में तुलसी का पत्ता अवश्य डाल दें.
ग्रहण खत्म होने के बाद करें ये काम
ग्रहण खत्म होने पर संकल्प के अनुसार चीजों का दान करें. इसके बाद गाय को हरी घास खिलाएं, कुत्तों और कौवों को रोटी खिलाएं.
ग्रहण के दौरान बचें इन चीजों से
ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए. इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए.
इसलिए खास है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण
भले ही यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा हो, लेकिन साल का यह अंतिम सूर्य ग्रहण खास माना जा रहा है. दरअसल ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण सोमवती अमावस्या के दिन लग रहा है और इस दिन पंचग्रही योग बन रहा है, जो कई सालों बाद बनेगा.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए