Shattila Ekadashi 2023: इस दिन रखा जाएगा षटतिला एकादशी का व्रत, यहां देखें पूजा मुहूर्त, पारण समय और महत्व
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Jan 2023 8:12 AM
Shattila Ekadashi 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 17 जनवरी दिन मंगलवार को शाम 06 बजकर 05 मिनट से शुरु हो रही है. इस दिन षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाएगा. आइए जानते हैं कि षटतिला एकादशी व्रत कब है? पूजा का मुहूर्त क्या है और पारण समय क्या है?
Shattila Ekadashi 2023: षटतिला एकादशी का व्रत 18 जनवरी को किया जाएगा. इस दिन तिल से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. इस दिन दान-दक्षिणा का भी विशेष महत्व होता है. आइए जानते हैं कि षटतिला एकादशी व्रत कब है? पूजा का मुहूर्त क्या है और पारण समय क्या है?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 17 जनवरी दिन मंगलवार को शाम 06 बजकर 05 मिनट से शुरु हो रही है. यह तिथि अगले दिन 18 जनवरी बुधवार को शाम 04 बजकर 03 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के आधार पर षटतिला एकादशी व्रत 18 जनवरी को रखा जाएगा.
इस दिन विधि पूर्वक भगवान विष्णु का पूजन इस प्रकार करें:
1. प्रात:काल स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पुष्प, धूप आदि अर्पित करें।
2. इस दिन व्रत रखने के बाद रात को भगवान विष्णु की आराधना करें, साथ ही रात्रि में जागरण और हवन करें।
3. इसके बाद द्वादशी के दिन प्रात:काल उठकर स्नान के बाद भगवान विष्णु को भोग लगाएं और पंडितों को भोजन कराने के बाद स्वयं अन्न ग्रहण करें।
अपने नाम के अनुरूप यह व्रत तिल से जुड़ा हुआ है। तिल का महत्व तो सर्वव्यापक है और हिन्दू धर्म में तिल बहुत पवित्र माने जाते हैं। विशेषकर पूजा में इनका विशेष महत्व होता है। इस दिन तिल का 6 प्रकार से उपयोग किया जाता है।
1. तिल के जल से स्नान करें
2. पिसे हुए तिल का उबटन करें
3. तिलों का हवन करें
4. तिल मिला हुआ जल पीयें
5. तिलों का दान करें
6. तिलों की मिठाई और व्यंजन बनाएं
पौराणिक कथा के अनुसार पृथ्वी पर एक ब्राह्मणी भगवान विष्णु की परम भक्त थी. उसके पति का देहांत हो चुका था. वह पूरा समय श्रीहरि की सेवा में लगी रहती. हर माह भगवान विष्णु का व्रत रखती थी, श्रीहरि उसकी भक्ति से अति प्रसन्न हुए. एक बार भगवान विष्णु साधु का वेश धर ब्राह्मणी के घर भिक्षा मांगने पहुंचे. ब्राह्मणी ने साधु के रूप में विष्णु जी दान में एक मिट्टी का पिंड दे दिया. इसके बाद विष्णु जी वापस वैकुंठ धाम पहुंच गए.
कुछ समय बाद ब्राह्मणी की भी मृत्यु हो गई और वह विष्णु लोक में पहुंच गई. वहां उसे रहने के लिए एक खाली कुटिया मिलती. कुटिया देखकर उसने भगवान विष्णु से कहा कि मैंने अपना सारा वक्त आपकी सेवा और पूजा में व्यतीत किया और मुझे सिर्फ ये खाली कुटिया मिली. भगवान विष्णु ने ब्राह्मणी से कहा कि तुमने अपने मनुष्य जीवन में कभी भी अन्न-धन का दान नहीं किया. यह सुनकर ब्राह्मणी ने भगवान विष्णु से इसका उपाय जाना.
श्रीहरि विष्णु बोले जब देव कन्याएं आप से मिलने आएं तो उसने षटतिला एकादशी के व्रत का विधान पूछना. ब्राह्मणी ने षटतिला एकादशी का व्रत किया और तिल का दान किया. व्रत के प्रभाव से कुटिया अन्न धन से भर गई इसलिए षटतिला एकादशी पर अन्न दान बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि prabhatkhabar.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










