Shani Margi 2023: दिवाली से पहले शुक्र और शनि करेंगे गोचर, मेष-वृषभ और मकर राशि वालों का शुरू होगा अच्छा समय

Updated:
विज्ञापन

Shani Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और शनिदेव को महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. शुक्र ग्रह को सुख-संपदा, विलासिता, ऐश्वर्य व धन आदि का कारक माना गया है, जबकि शनिदेव ग्रहों के न्यायाधीश व कर्मफल दाता हैं.

विज्ञापन
undefined
जन्म कुंडली में शुक्र और शनि शुभ स्थिति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव हर जातक को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं. अगर किसी जातक की जन्म कुंडली में शुक्र और शनि शुभ स्थिति है, तो फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है, जबकि इसके विपरीत अशुभ स्थिति जातक को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्ट भी पहुंचा सकती है.

विज्ञापन
undefined
दिवाली से पहले शुक्र और शनि की स्थिति में बदलाव

दिवाली से पहले शुक्र और शनि दोनों ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है. 12 नवंबर को दिवाली है. शुक्र दिवाली से कुछ दिन पहले 3 नवंबर को सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

undefined
शनिदेव कुंभ राशि में होंगे मार्गी

शुक्र गोचर के ठीक अगले दिन शनिदेव 4 नवंबर को कुंभ राशि में वक्री से मार्गी अवस्था में आएंगे. किसी भी ग्रह की मार्गी अवस्था का अर्थ उसकी सीधी चाल से है. शुक्र व शनि की स्थिति में बदलाव यह ती राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा.

undefined
मेष राशि

मेष राशि के जातक के लिए नवंबर का महीना अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा, इस समय आकस्मिक धन लाभ के योग हैं. नौकरी पेशा करने वाले जातकों को आय में वृद्धि के साथ नए अवसरों की प्राप्ति होगी. पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बनेगा. वहीं व्यापारियों के लिए भी यह अवधि लाभकारी रहने वाली है.

undefined
वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र और शनि की स्थिति में परिवर्तन आपके जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाएगा. आपको आर्थिक संपन्नता मिलेगी. धन संबंधी मामले सुलझ जाएंगे. कोर्ट-कचहरी से जुड़े फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं.

undefined
मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए इस साल दिवाली का पर्व खुशियों की सौगात देगा. दिवाली से पहले शुक्र व शनि आप पर अपनी कृपा बरसाएंगे. इन दोनों ग्रहों के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. सुखद समाचार मिलेगा.

undefined
मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शुक्र व शनि जीवन में खुशियां देंगे. दिवाली से पहले इन दोनों ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से मकर राशि वालों को बंपर लाभ होगा. करियर से जुड़े अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं. धन लाभ के योग बनेंगे. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola