गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में इस बार भी दिखेगी झारखंड की झांकी, जानें क्या होगा इस बार का थीम

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के उपरांत केवल 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ.

विज्ञापन

रांची : गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में झारखंड समेत 16 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन हुआ है. गणतंत्र दिवस पर होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड ने भी पूरी तैयारी कर ली है. इस वर्ष झारखंड की झांकी में दुमका में उत्पादित विश्व स्तरीय गुणवत्ता वाले सिल्क के उत्पादन से संबंधित झांकी प्रदर्शित की जाएगी. मालूम हो कि 2023 के दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर देवघर की झांकी प्रदर्शित की गयी थी.

देश भर से शामिल होंगी झांकियां

बता दें कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से झांकियों का प्रारूप मांगा था. विभिन्न चरणों की चयन प्रक्रिया के उपरांत केवल 16 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी का दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ. झारखंड की झांकी के प्रारूप को चयन प्रक्रिया में पदाधिकारियों द्वारा सराहा गया. नई दिल्ली में 19 जनवरी 2023 तक सभी चयनित राज्यों की झांकी को तैयार कर लेना है और पूरे परिधान के साथ 23 जनवरी 2023 को इनका रिहर्सल भी करा लिया जाना है.

Also Read: गणतंत्र दिवस पर सीएम करेंगे दुमका में झंडोत्तोलन, विभिन्न विभागों द्वार निकाली जायेंगी झांकियां

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola