झारखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर, 4 मरीजों ने दी कोरोना को मात

Author Sameer Oraon|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

झारखंड में कोरोना के 4 मरीज ठीक हो चुके हैं. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने ट्विटर हैंडल से दी.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में कोरोना वायरस के तेजी से पांव पसारने के कारण प्रदेश के लोग खौफ के साये में जी रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते कदम के बीच आज झारखंड के लिए राहत भरी खबर है, दरअसल झारखंड में कोरोना के 4 मरीज ठीक हो चुके हैं. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने ट्विटर हैंडल से दी. उहोने कहा कि झारखंड में इलाजरत 4 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं, ये झारखंड के लिए राहत भरी खबर है. राज्य के चिकित्सकों के लिए राहत भरी खबर है. टीम झारखंड को बधाई. आशा है इसी तरह और मरीज ठीक होकर घर लौटेंगे.

झारखंड में जिन मरीजों का टेस्ट नेगेटिव आया है उनमें से हजारीबाग के दो, सिमडेगा के एक और रांची से 1 मरीज हैं आपको बता दें कि ये वही युवती है जो मलेशिया से आई हुई थी.

आपको बता दें कि झारखंड में कल तक कोरोना से 42 संक्रमित मरीज थे, जो अब घटकर 38 ही रह गए हैं, गौरतलब है कि कल ही झारखंड में कोरोना के 7 मरीज प्रदेश में पाए गए थे जबकि आज फिर बोकारो का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया. बता दें कि कोरोना से अब तक प्रदेश में 2 लोगों की मौत हो गयी है. जबकि झारखंड में कोरोना का पहला मामला 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से मिला था. वहीं राज्य में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की जांच के लिए एक और अस्पताल उपलब्ध कराया गया है. रिम्स रांची, एमजीएम जमशेदपुर के बाद पीएमसीएच धनबाद में भी कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज होगा.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola