Ram Navami Violence : कोलकाता में रामनवमी की शोभायात्रा पर किया गया हमला, बीजेपी सांसद ने शेयर किया वीडियो

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Kolkata Violence (File Photo)

Ram Navami Violence : बीजेपी सांसद सुकांता मजूमदार ने एक्स पर हिंसा की बात कही है. उन्होंने लिखा– रामनवमी की शोभायात्रा जैसे ही लौटी, कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में हिंदूओं पर हमला किया गया. गाड़ियों पर पत्थर बरसाए गए. इससे गाड़ियों को विंडशील्ड चकनाचूर हो गए. देखें मजूमदार ने क्या वीडियो किया शेयर.

विज्ञापन

Ram Navami Violence : पश्चिम बंगाल से रामनवमी में हिंसा की खबर आई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. सुकांता मजूमदार ने देर रात दावा किया कि शोभायात्रा पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में यह हमला हुआ. मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हमले का वीडियो शेयर किया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा– रामनवमी जुलूस के वापस लौटने पर पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में हिंदू श्रद्धालुओं पर बर्बर हमला किया गया. भगवा झंडा ले जाने के कारण वाहनों पर पत्थर बरसाए गए. विंडशील्ड तोड़ दिए गए. अराजकता फैलाई गई. शोभायात्रा को टारगेट किया गया. पुलिस कहां थी? पोस्ट  को कोलकाता पुलिस को टैग किया गया.

सुकांता मजूमदार ने आगे लिखा– निर्दोष हिंदुओं की रक्षा के लिए एक भी कदम नहीं उठाया गया. यह कायरतापूर्ण काम है. रामनवमी के दौरान एकजुट बंगाली हिंदुओं की दहाड़ ने व्यवस्था को हिला दिया. ममता की लाड़ली “शांति वाहिनी” शांतिपूर्ण नहीं है – वे घबराए हुए हैं. डरे हुए हैं! यह जान लें कि यह तो बस शुरुआत है. हम कोलकाता से वादा करते हैं – अगले साल, पार्क सर्कस से और भी बड़ा और जोरदार रामनवमी जुलूस निकलेगा. वही पुलिसवाले जो आज चुप रहे? वे हम पर फूल बरसाएंगे.

राज्यपाल ने ममता सरकार की सराहना की

इधर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने राज्य में रामनवमी पर्व पर शांति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार की रविवार को सराहना की. बोस ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी के उत्सव के दौरान ‘राजनीतिक कीचड़ उछालने और हिंसा’ के पहले के अनुभव अबकी बार बीती बात प्रतीत हुए. राजभवन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘हाल के दिनों में और कई वर्षों में पहली बार, पूरे पश्चिम बंगाल में रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई. सभी के सम्मिलित प्रयास रंग लाए हैं.’’ बोस ने कहा कि राज्य सरकार और राजनीतिक दलों ने यह सुनिश्चित करने के लिए हाथ मिलाया है कि रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाए.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola