Ayodhya Ram Mandir: UPSC, SSC या बैंकिंग की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं राम मंदिर से जुड़े ये प्रश्न

Published by : Shaurya Punj Updated At : 22 Jan 2024 5:13 PM

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir,Ram Mandir Important Questions: अब अयोध्या व राम मंदिर से जुड़े प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पहले ज्यादा पूछे जाने की संभावना है. इसी को देखते हुए हम यहां श्रीराम मंदिर से जुड़े कुछ खास प्रश्नोत्तरी आपके लिए लेकर आए हैं जो आने वाली परीक्षाओं में आपकी मदर कर सकती है.

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir,Ram Mandir Important Questions: आज यानी सोमवार को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण-प्रतिष्ठा से संबंधित विशेष अनुष्ठान शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने रामलला की आरती की और भगवान राम की मूर्ति को दंडवत प्रणाम किया. अब अयोध्या व राम मंदिर से जुड़े प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पहले ज्यादा पूछे जाने की संभावना है. इसी को देखते हुए हम यहां श्रीराम मंदिर से जुड़े कुछ खास प्रश्नोत्तरी आपके लिए लेकर आए हैं जो आने वाली परीक्षाओं में आपकी मदर कर सकती है.

Also Read: CBSE Board Exam 2024: बोर्ड एग्जाम से पहले सीबीएसई ने खोला पोर्टल, छात्रों को भरनी होगी ये डिटेल्स

प्रश्न : अयोध्या राम मंदिर के लिए किस पारंपरिक वास्तुशिल्प शैली को अपनाया जा रहा है?

उत्तर : अयोध्या राम मंदिर को राजसी नागर शैली में बनाया गया है, जिसमें ऊंचे शिखर, स्तंभ मंडप और जटिल नक्काशी है जो उत्तर भारत की समृद्ध मंदिर विरासत से मेल खाती है.

प्रश्न : अयोध्या राम मंदिर का फैसला सुनाने वाले जज कौन थे?

उत्तर- वर्तमान के सीजेआई न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई , पूर्व प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, पूर्व न्यायाधीश अशोक भूषण और एस अब्दुल नजीर.

प्रश्न : अयोध्या राम मंदिर विवाद को सुलझाने में अदालती लड़ाई कितने समय तक चली?

उत्तर – अयोध्या राम मंदिर विवाद को सुलझाने में 134 वर्षों का लंबा समय लगा. 102 साल फैजाबाद जिला अदालत में, 23 साल इलाहाबाद हाईकोर्ट में और 9 साल सुप्रीम कोर्ट में मामला चला.

प्रश्न : राम मंदिर का पुनर्निर्माण (पुनर्स्थापना) कब से शुरू हुई?

उत्तर- 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिला पूजा कर श्रीराम मंदिर पुनर्स्थापना की शुरुआत की.

प्रश्न : अयोध्या राम मंदिर के मुख्य वास्तुकार कौन हैं?

उत्तर : अयोध्या राम मंदिर डिजाइन की परंपरा को चंद्रकांत सोमपुरा और उनके दो बेटे निखिल और आशीष इस मंदिर के वास्तुकार हैं. मुख्य वास्तुकार चंद्रकांत सोमपुरा हैं.

प्रश्न : श्रीराम मंदिर के गर्भगृह की आसन शिला किस मार्बल (संगमरमर) से बनी है?

उत्तर : मकराना मार्बल (संगमरमर) से बनी है?

प्रश्न : राम जन्मभूमि अयोध्या को और किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर : राम जन्मभूमि अयोध्या को साकेत के नाम से जाना जाता है.

प्रश्न : अयोध्या किस नदी के किनारे बसा है.

उत्तर : अयोध्या सरयू नदी के किनारे बसा है.

प्रश्न : राम मंदिर भूमि पूजन कब किया गया था?

उत्तर : 2020 में राम मंदिर भूमि पूजन हुआ था.

प्रश्न : राम मंदिर में द्वारों की कितनी संख्या होगी ?

उत्तर : मंदिर में कुल 44 द्वार का निर्माण किया गया है.

प्रश्न : राम मंदिर का परिमाप (लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई) क्या है?

उत्तर- लंबाई- 350 फिट, चौड़ाई- 250 फिट, ऊंचाई- 161 फिट.

प्रश्न : विष्णु पंचायतन के देवता कौन हैं?

उत्तर- 1- शिव, 2- मां दुर्गा, 3- हनुमान जी, 4- गणेश जी और 5- सूर्य देव.

प्रश्न : राम मंदिर फैसले की घोषणा की तारीख क्या थी?

उत्तर : माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 9 नवंबर 2019 को राम मंदिर का फैसला सुनाया था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola