प्रीति जिंटा ने लॉस एंजिलिस वाले घर में उगाये हिमाचली सेब, कहा- सब्र का फल मीठा होता… VIDEO

प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस को अपने घर की खेती दिखाई है. इस बार गार्डन में एक्ट्रेस ने ताजे सेव उगाये हैं, जो उन्हें घर की याद दिला रहा है.
Preity Zinta Instagram VIDEO : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. इन-दिनों प्रीति मदरहुड लाइफ एंजॉय कर रही है. वह अपने फैंस के लिए अक्सर वीडियोज शेयर करती है. अब एक्ट्रेस ने अपनी घर की खेती दिखाई है. जी हां प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को लॉस एंजिल्स में अपने किचन गार्डन का दौरा करवाया.
इस बार गार्डन में हरी सब्जियों के अलावा प्रीति ने हिमाचल वाले ताजे सेब उगाये हैं. इस सेब से उनके बचपन की काफी यादे जुड़ी है. उन्होंने यह भी कहा कि ये फल बिल्कुल हिमाचल जैसा ही है. उन्होंने फैंस को मोटिवेट करते हुए कहा कि मैंने घर की खेती कोरोना महामारी से ही शुरू की. वीडियो में एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के पैंट्स पहने थे, जिसको ऑरेज टॉप के साथ पेयरअप किया. उनके बाल खुले थे.
वीडियो के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, मैंने कोरोना महामारी के दौरान बागवानी की शुरूआत की. ये काम मुझे खुशी और आशा की भावना देता है…मेरे घर की खेती के वीडियो में दिखाए गए सभी पौधे और पेड़ उस दौरान ही लगाए गए थे. ऐसा दिखता है मेरा पिंक लेडी सेब का पेड़…यह पेड़ मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यह हमेशा मुझे हिमाचल में मेरे घर की याद दिलाता है. यहां अपनी जड़ों पर गर्व करना और यह कभी नहीं भूलना है कि आप कहां से आते हैं. #Gharkikheti #organicgardening #appletree #ting.
वीडियो में वह कह रही हैं कि “हाय सब लोगों का, मेरे घर की खेती (मेरे किचन गार्डन) में स्वागत है. आज मैं बहुत उत्साहित हूं, मेरा छोटा सेब का पेड़, इसे तीन साल हो गए और देखो ये फल भी आने लगे हैं. कितने क्यूट रेड सेब है. मैंने इसे बहुत तपस्या से उगाया है. हर रोज कड़ी मेहनत भी की. उन्होंने यह कहकर समाप्त किया, “यह पिंक लेडी सेब का पेड़ है, और आप जानते हैं कि हिमाचल से आप एक लड़की को बाहर ले जा सकते हैं, लेकिन आप हिमाचल को एक लड़की से बाहर नहीं निकाल सकते.
Also Read: कोई पुलिस वाले का बेटा..तो किसी के पिता बेचते हैं पान, जानें बिग बॉस कंटेस्टेंट के पेरेंट्स क्या करते हैं काम
क्लिप पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “क्या लॉस एंजेलिस में बहुत बारिश नहीं हो रही है? आपके गार्डन काफी क्यूट है”. दूसरे यूजर ने लिखा, “मुझे आपकी वाइब्स की याद आती है !!” एक अन्य यूजर ने लिखा, “हिमाचल ब्यूटी, स्वर्ग की सबसे सुंदर राजकुमारी…आपके घर की खेती कमाल की है”. एक फैन ने लिखा, ”प्लीज स्क्रीन पर वापस आ जाओ, मैं आपको मिस करता हूं”.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










