कोई पुलिस वाले का बेटा..तो किसी के पिता बेचते हैं पान, जानें बिग बॉस कंटेस्टेंट के पेरेंट्स क्या करते हैं काम

Updated:
विज्ञापन
कोई पुलिस वाले का बेटा..तो किसी के पिता बेचते हैं पान, जानें बिग बॉस कंटेस्टेंट के पेरेंट्स क्या करते हैं काम

Bigg Boss 16: बिग बॉस अब अपने फिनाले की ओर आगे बढ़ रहा है. आज हम आपको घर में कैद कंटेस्टेंट के फैमिली बैकग्राउंड के बारे में बताएंगे. जहां निमृत कौर और प्रियंका चौधरी के पिता आर्मी में है. वहीं शिव ठाकरे के पापा रोड साइड पान बेचते हैं.

विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस अब अपने फिनाले वीक की ओर आगे बढ़ रहा है. जहां शो में इन-दिनों फैमिली वीक चल रहा है, जिसमें हमने देखा कि साजिद खान से मिलने उनकी बहन फराह पहुंची थी, वहीं शिव और एमसी अपनी मां को देखकर काफी इमोशनल हो गए थे. इधर अर्चना गौतम के भाई ने घर में गदर मचा दिया और सबको खूब एंटरटेन किया. आज के एपिसोड में हम टीना दत्ता और शालीन भनोट की मां को एंट्री करते देखेंगे. बिग बॉस 16 को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है, लोग इनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं ऐसे में आज आपको उनकी फैमिली बैकग्राउंड के बारें में बताएंगे.

सुम्बुल तौकीर

सुम्बुल तौकीर के पिता हसन तौकीर खान टेलीविजन इंडस्ट्री के फेमस कोरियोग्राफर हैं. एक्ट्रेस की परवरिश उनके पिता ने ही की है. सुम्बुल ने बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और इमली शो के साथ एक घर-घर में अपनी पहचान करवाई.

एमसी स्टेन

घर के अंदर रैपर एमसी स्टेन को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. रैपर के पिता महाराष्ट्र पुलिस में एक अधिकारी हैं. एमसी का असली नाम अल्ताफ शेख है और रैपर पुणे में रहता है. उनके पास करोड़ों की ज्वैलरी है, जिसे उन्हें अक्सर पहने हुए देखा जाता है.

प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी के पिता महावीर चाहर भारतीय सेना में कैप्टन थे. उनके पांच भाई-बहन हैं. वह अपने परिवार में अकेले कमाती है. अभिनेत्री अपने भाइयों और परिवार की सभी जरूरतों का ख्याल रखती है. उन्हें कई सीरियल्स में देखा गया है.

अब्दु रोजिक

अब्दु रोजिक ताजिकिस्तान के गिशदरवा के रहने वाले हैं. उनके पिता सावरिकुल मुहम्मद, एक माली के रूप में काम करते थे. अब्दु ने बचपन में काफी दुख देखा है, हालांकि अब वह काफी ज्यादा पॉपुलर बन गए है. हर कोई उनका दीवाना है.

शिव ठाकरे

शिव ठाकरे महाराष्ट्र के अमरावती शहर से हैं. शिव मनोहरराव उत्तमराव झिंगुजी गणुजी ठाकरे उनका पूरा नाम है. उनके पिता शहर में पान का कारोबार करते हैं. शिव शुरुआती दिनों में अपने पिता की मदद करते थे और उन्होंने उन दिनों दूध और अखबार बेचने जैसे काम भी किए.

सौंदर्या शर्मा

सौंदर्या शर्मा के परिवार वाले काफी अमीर है. उनके पिता डेंटिस्ट है. जबकि मां एक स्कूल शिक्षक है. सौंदर्या नई दिल्ली की रहने वाली हैं. सौंदर्या ने कई फिल्मों और सीरियल में काम किया है.

https://www.instagram.com/p/CnRxi62opZ2/?hl=en

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola