Poonam Pandey: सर्वाइकल कैंसर से नहीं, तो क्या इस वजह से हुई पूनम पांडे की मौत? हुआ नया खुलासा

Updated:
विज्ञापन
Poonam Pandey: सर्वाइकल कैंसर से नहीं, तो क्या इस वजह से हुई पूनम पांडे की मौत? हुआ नया खुलासा

Poonam Pandey: पूनम पांडे के आकस्मिक निधन ने उनके चाहने वालों को सदमे में डाल दिया. एक्ट्रेस के मैनेजर ने बीते दिन एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो अब इस दुनिया में नहीं है. अब सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से नहीं हुई है.

विज्ञापन
undefined

पूनम पांडे के आकस्मिक निधन ने सबको चौंका दिया. उनके निधन की खबर पर कोई विश्वास नहीं कर रहा है. बीते दिन उनके मैनेजर ने जानकारी दी कि वो नहीं रही.

undefined

पूनम पांडे के मैनेजर ने जानकारी दी कि एक्ट्रेस की मौत ड्रग ओवरडोज से हुई है, न कि सर्वाइकल कैंसर से. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट में ऐसा बताया गया है.

undefined

वहीं, पोर्टल के एक करीबी सूत्र ने बताया कि पूनम की मौत सर्वाइकल कैंसर के कारण नहीं हुई है. नशीली दवाओं के ओवरडोज के कारण उनकी मौत हो गई. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है और ना ही इस खबर की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है.

undefined

बीते दिन पूनम पांडे के मैनेजर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर उनके निधन के बारे में स्टेंटमेंट पोस्ट किया. इस पोस्ट में लिखा था, “यह सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है. दुःख की घड़ी में, हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे जबकि हम उसे हमारे द्वारा साझा की गई सभी बातों के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे.”

undefined

पूनम के निधन पर कई सेलेब्स रिएक्ट कर रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिएक्ट करते हुए कहा, “यह बहुत दुखद है, एक युवा महिला को कैंसर से खोना ए�� आपदा है. ओम शांति,”

Also Read: Poonam Pandey: लॉकडाउन में नियम तोड़ने से लेकर टॉपलेस होने तक,पूनम पांडे ने इन 5 विवादों से बटोरी थी सुर्खियां
undefined

पूनम के लॉक अप के सह-प्रतियोगी मुनव्वर फारुकी ने कहा कि “चौंकाने वाला! इस खबर को प्रोसेस नहीं कर पा रहा. पूनम एक ग्रेट इंसान थीं. दुखद. आरआईपी.”

undefined

अभिनेत्री-फिल्म निर्माता पूजा भट्ट ने एक्स पर लिखा, “पूनम पांडे के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. मैं उनसे कभी नहीं मिली थी, लेकिन जब जीवन किसी इतने युवा व्यक्ति पर हमला करता है तो यह हमेशा विनाशकारी होता है. मेरी प्रार्थनाएं और उनके परिवार, दोस्तों के प्रति गहरी संवेदनाएं.”

undefined

पूनम पांडे ने 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किय था. एक्ट्रेस कंगना रनौत के लॉक अप में नजर आई थी, जहां उन्होंने अपने खेल से सबका दिल जीत लिया था.

undefined

पर्सनल लाइफ की बात करें तो पूनम ने साल 2020 में पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी रचाई थी. हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और उन्होंने तलाक ले लिया था.

Also Read: Poonam Pandey Death: लॉकअप स्टार पूनम पांडे का निधन, 32 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में फैंस
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola