Poonam Pandey Death: लॉकअप स्टार पूनम पांडे का निधन, 32 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में फैंस
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Feb 2024 11:40 AM
मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने 32 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. पूनम अक्सर अपनी तसवीरों और वीडियोज की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती थी. एक्ट्रेस के चाहने वाले सदमे में है और उनके निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं.
Poonam Pandey Death: मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे के फैंस के लिए बुरी खबर है. पूनम अब हमारे बीच नहीं रही. एक्ट्रेस सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं और उनका निधन हो गया है. 32 साल की उम्र में ही पूनम ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इस बात की जनाकरी उनके मैनेजर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी. उनकी मौत की खबर जानकर उनके चाहने वाले सदमे में है. मैनेजर ने उनके इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को ये बुरी खबर दी.
पूनम पांडे का निधन
पूनम पांडे के मैनेजर ने उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अपडेट शेयर किया. इस पोस्ट में लिखा है. “यह सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है. दुख की इस घड़ी में, हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे, जबकि हम उसे उन सभी चीजों के लिए प्यार से याद करते हैं जो हमने साझा की.” इस पोस्ट पर यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मुझे उम्मीद है कि यह एक फर्जी पोस्ट है. एक यूजर ने लिखा, अकाउंट हैक हो गया है क्या. एक यूजर ने लिखा, यकीन नहीं हो रहा है. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकी आत्मा को भगवान शांति दें.
https://www.instagram.com/p/C21T9Hcoobz/?hl=en
पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हो रहा वायरल
पूनम पांडे ने तीन दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था. इसमें पूनम किसी क्रूज पर नजर आई थी. उन्होंने स्टाइलिश व्हाइट टॉप और ब्लैक जींस पहना हुआ था. उन्होंने गले में स्टाइलिश चेन पहनी थी और बाल खुले रखे थे. वीडियो में वो काफी खुश दिख रही थी. उनका ये वीडियो देख फैंस भावुक हो रहे हैं. किसी को यकीन नहीं हो रहा कि वो अब हमारे बीच नहीं है.
https://www.instagram.com/p/C2rgDmOoFcx/?hl=en
कौन थी पूनम पांडे?
पूनम पांडे ने 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किय था. एक्ट्रेस कंगना रनौत के लॉक अप में नजर आई थी, जहां उन्होंने अपने खेल से सबका दिल जीत लिया था. इसके अलावा पूनम 2011 में अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गई थी. साल 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया की जीत होने पर न्यूड होने की बात कही थी. एक्ट्रेस अक्सर अपनी तसवीरों और वीडियोज की वजह से सुर्खियां बटोरती रहती थी. साल 2020 में पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी रचाई थी. हालांकि दोनों की शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और उन्होंने तलाक ले लिया था. वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते दिन साल 2024 का बजट पेश किया था. बजट में महिलाओं के लिए एक बेहतरीन तोहफा है और वो है 9 से 14 की बच्चियों के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त टीका.
Also Read: Lock Upp: पूनम पांडे ने किया फैंस से वादा, कैमरे के आगे होगी टॉपलेस! लेकिन एक्ट्रेस की ये है शर्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










