Poonam Pandey: लॉकडाउन में नियम तोड़ने से लेकर टॉपलेस होने तक,पूनम पांडे ने इन 5 विवादों से बटोरी थी सुर्खियां

Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Feb 2024 10:13 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे आज हमारे बीच नहीं है. पूनम का निधन 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से हो गया. पूनम अपनी बोल्ड तसवीरों को लेकर सुर्खियों में रहती थी. आज आपको बताते हैं उनसे जुड़ी 5 बड़ी कंट्रोवर्सी.

विज्ञापन
undefined

एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया. पूनम के मैनेजर ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी. जिसके बाद पोस्ट पर यूजर्स के खूब सारे कमेंट आने लगे. कई यूजर्स उनके निधन पर शोक जता रहे हैं.

undefined

पूनम पांडे ने साल 2011 में बीसीसीआई को एक लेट लिखा था. इस लेटर में पूनम ने लिखा था कि अगर भारत 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी. लेकिन इसके लिए बीसीसीआई ने उन्हें परमिशन नहीं दिया था.

undefined

पूनम अपने पति सैम के साथ लॉकडाउन में घूमने निकली थी. जिसके बाद नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.

undefined

पूनम पांडे अपनी बोल्ड और हॉट तसवीरों से सुर्खियों में रहती थी. एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो लीक कर दिया था, जिसमें वो बाथरूम में डांस करती दिखी थी. हालांकि बाद में यूट्यूब ने उनका बोल्ड वीडियो ब्लॉक कर दिया था.

Also Read: Poonam Pandey Death: लॉकअप स्टार पूनम पांडे का निधन, 32 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में फैंस
undefined

साल 2020 में पूनम पांडे ने ब्वॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. हालांकि शादी के 13 दिन बाद ही एक्ट्रेस ने अपने पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाया था. दोनों ने बाद में तलाक ले लिया था.

undefined

साल 2017 में पूनम ने एक ऐप लॉन्च किया था, जिसका नाम पांडे ऐप था. इसमें पूनम बेहद बोल्ड कंटेंट पोस्ट करती थी. जिसकी वजह से गूगल ने इसे प्ले स्टोर से बैन कर दिया था.

undefined

पूनम पांडे के निधन पर फैंस सदमे में है. उनके मैनेजर ने जैसे ही उनके निधन की खबर बताई, ये बात आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई. उनके चाहने वाले लगातार पोस्ट पर कमेंट कर अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं.

Also Read: Lock Upp: पूनम पांडे ने किया फैंस से वादा, कैमरे के आगे होगी टॉपलेस! लेकिन एक्ट्रेस की ये है शर्त
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola