ePaper

Naxal News: भाकपा माओवादी की साजिश झारखंड में एक बार फिर नाकाम, जंगल से पांच आईईडी बम बरामद

Updated at : 20 Jun 2023 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
Naxal News: भाकपा माओवादी की साजिश झारखंड में एक बार फिर नाकाम, जंगल से पांच आईईडी बम बरामद

नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने आईईडी बम को जंगल में लगाया था. ऑपरेशन पर निकली पुलिस ने इसे बरामद कर लिया.

विज्ञापन

चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से सुरक्षा बलों ने पांच आईईडी बरामद किए गए हैं. इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया. एक बार फिर नक्सलियों की साजिश नाकाम हुई है. पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जंगल में आईईडी बम छिपाकर रखे गए थे, लेकिन नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने इन्हें बरामद कर लिया.

जंगल से पांच आईईडी बम बरामद

नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है. सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पांच आईईडी बम को जंगल में लगाया था. ऑपरेशन पर निकली पुलिस ने इसे बरामद कर लिया. इसके बाद बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया.

Also Read: झारखंड: नक्सलियों की साजिश एक बार फिर नाकाम, 5-5 किलो के दो आईईडी बम बरामद, अब तक मिले 167 आईईडी बम

बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि तुम्बाहाका गांव के पास जंगल में छिपाकर रखे गए आईईडी पुलिस ने बरामद किया है. बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही इन्हें निष्क्रिय कर दिया. आपको बता दें कि 11 जनवरी से ही नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जहां भीषण गर्मी में भी होता है ठंड का अहसास

11 जनवरी से लगातार चलाया जा रहा एंटी नक्सल ऑपरेशन

आपको बता दें कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया व अश्विन अपने दस्ता के सदस्यों के साथ कोल्हान वन क्षेत्र में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं. इस गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा 11 जनवरी से ही टीम गठित कर लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.

Also Read: Jharkhand Village Story: झारखंड का एक ऐसा गांव, जिसका नाम बताने में ग्रामीणों को आती थी काफी शर्म

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola