झारखंड: नक्सलियों की साजिश एक बार फिर नाकाम, 5-5 किलो के दो आईईडी बम बरामद, अब तक मिले 167 आईईडी बम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2023 5:07 PM

विज्ञापन

जिला पुलिस व सुरक्षा बल द्वारा 11 जनवरी से ही संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाकर 2 आईईडी प्रेशर बम बरामद किया गया है. इसके साथ ही जिला पुलिस व सुरक्षाबलों द्वारा अब तक 167 आईईडी प्रेशर बम व 26 स्पाइक बरामद किया जा चुका है.

विज्ञापन

चाईबासा, सुनील सिन्हा. भाकपा माओवादियों के खिलाफ 27 मई से टोंटो व गोइलकेरा में जारी सर्च ऑपरेशन के क्रम में रविवार को गोईलकेरा थानांतर्गत मारादिरी गांव से कुईड़ा के बीच जंगली व पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिये नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये पांच-पांच केजी के 02 आईईडी प्रेशर बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोध दस्ता की मदद से उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया. ये जानकारी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने दी. आपको बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है.

सर्च ऑपरेशन में पुलिस को मिली कामयाबी

पश्चिमी सिंहभूम एसपी पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि इस अभियान दल में जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा 209 व 203 के अलावा सीआरपीएफ 197, 174, 157, 134, 60, 60, 26 व 07 बटालियन के जवान शामिल थे. गौरतलब है कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया व अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान वन क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं.

Also Read: ओडिशा रेल हादसा: 275 यात्रियों की मौत, शवों की पहचान के लिए टोल फ्री नंबर जारी, बोले मुख्य सचिव प्रदीप जेना

अब तक 167 आईईडी बम बरामद

इस सूचना के आधार पर जिला पुलिस व सुरक्षा बल द्वारा 11 जनवरी से ही संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाकर 2 आईईडी प्रेशर बम बरामद किया गया है. इसके साथ ही जिला पुलिस व सुरक्षाबलों द्वारा अब तक 167 आईईडी प्रेशर बम व 26 स्पाइक बरामद किया जा चुका है.

Also Read: झारखंड में नक्सलियों की साजिश फिर नाकाम, 6 आईईडी बम बरामद, सुरक्षा बलों को सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola