National Farmers Day: आधुनिक खेती में कैसे कारगर है एआई और ड्रोन टेक्नोलॉजी?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 23 Dec 2023 11:52 AM
Farmer’s Day 2023 - जमाना बदलने के साथ खुती किसानी में भी काफी बदलाव आया है. आज के समय में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी विकसित तकनीक का इस्तेमाल होने लगा है.
National Farmer’s Day 2023 : आज राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmer’s Day) है. इस दिन को किसान सम्मान दिवस (Kisan Samman Diwas) के नाम से भी जाना जाता है. भारत में 23 दिसंबर को किसान सम्मान दिवस मनाया जाता है. यह दिन भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) के जन्मदिन का प्रतीक है. चौधरी चरण सिंह 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. राष्ट्रीय किसान दिवस (Rashtriya Kisan Diwas) पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 23 दिसंबर को मनाया जाता है. उन्हें भारत के पांचवें प्रधानमंत्री और पूरे देश में किसानों के उत्थान के लिए उनके योगदान के लिए याद किया जाता है. वह एक किसान नेता (Farmer Leader) थे और भारत में किसानों के जीवन में सुधार सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने विभिन्न नीतियां पेश कीं थीं.
कृषि में ड्रोन और एआई जैसी विकसित तकनीक का इस्तेमाल
जमाना बदलने के साथ खुती किसानी में भी काफी बदलाव आया है. आज के समय में किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी विकसित तकनीक का इस्तेमाल होने लगा है. हालांकि यह सब कुछ अभी प्रारंभिक चरण में ही है, लेकिन खेतों की पैदावार बढ़ाने और किसान भाइयों की आजीविका बढ़ाने में मदद मिलेगी, वहीं खेती की लागत में भी कमी आयेगी.
नयी तकनीक अपनाकर किसान बन रहे सक्षम और समर्थ
एआई और ड्रोन ऐसी भविष्योन्मुखी तकनीकें हैं, जो कृषि क्षेत्र में क्रांति ला सकती हैं. कृषि क्षेत्र में कीटाणुनाशक दवाओं के छिड़काव और अन्य गतिविधियों में ड्रोन का उपयोग पहले से हो रहा है, लेकिन सरकार और निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से इनके उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है. कृषि तकनीक समाधान मुहैया करानेवाली कंपनियां किसानों को नये-नये समाधानों से सुसज्जित कर उनको समर्थ एवं सक्षम बना रही हैं.
फसल को बीमारियों, कीट-पतंगों से बचाने में कारगर तकनीक
ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के क्रियान्वयन से किसान वैश्विक बाजार की स्पर्द्धा का सामना करने के साथ-साथ खेती-बाड़ी की कार्य-कुशलता को भी सुधार पाएंगे. ये तकनीकें फसल की बीमारियों की पहचान और कीट-पतंगों के हमले का पूर्वानुमान करने के साथ-साथ खाद के कुशल उपयोग और जल प्रबंधन में भी सहायक हैं. इन तकनीकों की सहायता से किसान तात्कालिक आंकड़ों के बूते विवेकपूर्ण निर्णय लेकर फसल की बेहतर योजना बना सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










