Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती की हालत में सुधार, बहू मदालसा शर्मा ने दिया हेल्थ अपडेट
Mithun Chakraborty Health Update: बीते दिन मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. जब से एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है, तब से ही फैंस चिंतित थे. अब आपको बताते हैं उनकी तबीयत कैसी है.
बीते दिन मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. एक्टर को सीने में दर्द हुआ था. उनके स्वास्थ्य पर लेटेस्ट अपडेट आया है.

मिथुन चक्रवर्ती को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. न्यूज 18 की एक रिपोर्ट की मानें तो उस अस्पताल ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है. रिपोर्ट की मानें तो एक्टर को Ischemic Cerebrovascular Accident (स्ट्रोक) आया था, जिसका ब्रेन से संबंध है.

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर फिलहाल पूरी तरह से होश में हैं. अपोलो अस्पताल के आधिकारिक बयान में कहा गया है, “मिथुन चक्रवर्तीको दाहिने ऊपरी और निचले अंगों में कमजोरी की शिकायत के साथ सुबह 9.40 बजे अपोलो मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, कोलकाता के आपातकालीन विभाग में लाया गया था.

बयान में आगे बताया गया कि, उन्हें ब्रेन के इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर दुर्घटना (स्ट्रोक) का पता चला है. फिलहाल वो पूरी तरह से होश में है और अच्छे है.”

बयान में ये भी बताया गया कि मिथुन कई डॉक्टरों की देखरेख में हैं. वहीं, उनकी बहू और एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में बताया कि, डैड बिल्कुल ठीक हैं.
मदालसा शर्मा ने कहा, वह सिर्फ नियमित जांच के लिए गए थे. टेंशन की कोई बात नहीं है!” वहीं, उनके बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने भी मीडिया को जानकारी दी थी कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं.

80 के दशक में आई मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘डिस्को डांसर’ के गाने ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ या जिमी, जिमी, जिमी ने लोगों को दीवाना बना दिया था. इस गाने ने देश और दुनियाभर में धूम मचाई. आज भी ये गाना लोग गुनगुनाते हुए दिख जाते है.

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘मृगया’ से की थी. इस मूवी में उन्होंने जबरदस्त एक्टिंग किया था, जिसके बाद उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

मिथुन चक्रवर्ती ने ‘वारदात’, ‘अविनाश’, ‘जाल’, ‘डिस्को डांसर’, ‘भ्रष्टाचार’, ‘घर एक मंदिर’, ‘वतन के रखवाले’, ‘हमसे बढ़कर कौन’, ‘चरणों की सौगंध’, ‘हमसे है जमाना’, ‘स्वर्ग से सुंदर’ जैसी फिल्मों में काम किया है.
Also Read: Mithun Chakraborty: सीने में दर्द की शिकायत के बाद मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है तबीयतप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









