Mamata Banerjee : अभिषेक बनर्जी गए दिल्ली, बकाया फंड को लेकर 2 फरवरी से धरने पर बैठेंगी ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमजीएवाई) सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं के मद में राज्य का 7,000 करोड़ रुपये बकाया है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने बुधवार को कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एक फरवरी तक राज्य का बकाया नहीं चुकाती है तो वह दो फरवरी से कोलकाता में प्रदर्शन करेंगी. मालदा में एक सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम में बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और धन का भुगतान न होने से प्रभावित लोगों से धरने में भाग लेने का आग्रह किया. धरना कोलकाता के रेड रोड इलाके में बीआर आंबेडकर प्रतिमा के निकट आयोजित किया जाएगा.
ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘मैंने सारा बकाया चुकाने के लिए एक फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो मैं दो फरवरी से धरने पर बैठूंगी. अगर बकाया नहीं चुकाया गया तो मुझे पता है कि इसे आंदोलन के जरिये कैसे हासिल किया जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से धरने में भाग लेने का आग्रह करती हूं. मैं सभी का समर्थन चाहती हूं.
Also Read: West Bengal Breaking News Live : राहुल गांधी की गाड़ी पर बंगाल नहीं, बल्कि बिहार में हुआ हमला : ममता बनर्जी
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमजीएवाई) सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं के मद में राज्य का 7,000 करोड़ रुपये बकाया है.
Also Read: Mamata Banerjee : लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर बंगाल पर ममता बनर्जी का खास फोकस
एक तरफ जहां ममता कोलकाता में धरना देने का ऐलान कर रही हैं, वहीं उससे कुछ देर पहले ही तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी बजट सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं. लोकसभा चुनाव सामने होने के कारण इस बार पूर्ण बजट पेश नहीं किया जाएगा. सत्र की आधिकारिक शुरुआत बुधवार को हुई. यह अगले 10 दिनों तक जारी रहेगा. ऐसे में सत्ता पक्ष में यह उत्सुकता पैदा हो गई है कि क्या अभिषेक बनर्जी पूरे सत्र के दौरान दिल्ली में रहेंगे या कार्यक्रम में शामिल होंगे.
Also Read: Abhishek Banerjee : अभिषेक बनर्जी ने कहा, संदेशखाली में जो हुआ,अगर नहीं होता तो बेहतर होता
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




