ePaper

Magh Purnima 2021 की शुरूआत कल से इस मुहूर्त में, जानें क्यों करना चाहिए गंगा स्नान, भगवान विष्णु को लेकर क्या है मान्यताएं

Updated at : 25 Feb 2021 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
Magh Purnima 2021 की शुरूआत कल से इस मुहूर्त में, जानें क्यों करना चाहिए गंगा स्नान, भगवान विष्णु को लेकर क्या है मान्यताएं

Magh Purnima 2021, Date, Tithi, Muhurat, Importance, Lord Vishnu, Puja Vidhi: इस साल माघ पूर्णिमा 27 फरवरी 2021 को मनाया जाना है. जब कर्क राशि में चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य का प्रवेश होता है तब यह संयोग बनता है. ऐसी मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, जप और तप करने से सभी पापों का नाश होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पद्मपुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण और निर्णयसिंधु में भी कहा गया है कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं. आपको बता दें कि पूर्णिमा तिथि 26 फरवरी को दोपहर 15 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो जाएगी जो 27 फरवरी 2021 को दोपहर 13 बजकर 45 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने का महत्व व इसे लेकर क्या है मान्यताएं व पूजा विधि...

विज्ञापन

Magh Purnima 2021, Date, Tithi, Muhurat, Importance, Lord Vishnu, Puja Vidhi: इस साल माघ पूर्णिमा 27 फरवरी 2021 को मनाया जाना है. जब कर्क राशि में चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य का प्रवेश होता है तब यह संयोग बनता है. ऐसी मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, जप और तप करने से सभी पापों का नाश होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पद्मपुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण और निर्णयसिंधु में भी कहा गया है कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर भगवान विष्णु गंगाजल में निवास करते हैं. आपको बता दें कि पूर्णिमा तिथि 26 फरवरी को दोपहर 15 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो जाएगी जो 27 फरवरी 2021 को दोपहर 13 बजकर 45 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने का महत्व व इसे लेकर क्या है मान्यताएं व पूजा विधि…

दरअसल, माघ पूर्णिमा के दिन स्नान, जप और तप करने का विशेष महत्व होता है. ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन दान करने से जीवन में सुख-शांति और खुशहाली आती है.

माघ पूर्णिमा 2021 तिथि का शुभ मुहू्र्त

पूर्णिमा तिथि आरंभ: दोपहर 15 बजकर 50 मिनट से, 26 फरवरी 2021

पूर्णिमा तिथि समाप्त: दोपहर 13 बजकर 45 मिनट तक, 27 फरवरी 2021

Also Read: Magh Purnima 2021: 27 फरवरी को माघ पूर्णिमा, ग्रहों की बिगड़ी चाल को करें ठीक, स्नान के बाद इनका करें दान
माघ पूर्णिमा का क्या है महत्व

  • वैसे तो माघ का पूरे महीने में पूजा-पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है,

  • यदि इस माघ में पूर्णिमा पड़ जाए तो इसका महत्व खास रूप से बढ़ जाता है.

  • पद्मपुराण के अनुसार माघ पूर्णिमा के दिन गंगाजल में स्वंय भगवान विष्णु वास करते हैं. ऐसे में इस दिन गंगा जल के स्पर्श मात्र से ही ज्यादातर पापों का नाश होता है,

  • इस दिन पवित्र स्नान करने से सुख-समृद्धि, संतान सुख, धन-वैभव व मोक्ष की प्राप्ति होती है.

  • इस दिन दान करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं.

Also Read: Rashi Parivartan March 2021: मार्च में सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला और कुंभ राशि को होगा जबरदस्त लाभ

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola