Kharmas 2022 December: इस दिन से होने वाली है खरमास की शुरुआत, इस माह भूलकर भी ना करें ये काम
Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Dec 2022 11:40 AM
Kharmas 2022 December: हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास में किसी भी तरह का कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह, यज्ञोपवीत, गृह प्रवेश या किसी भी तरह का कोई संस्कार नहीं किए जाने का विधान बताया गया है. इस वर्ष 16 दिसंबर यानी बुधवार के दिन से शुरू हो रहा है.
Kharmas 2022 December: खरमास की शुरुआत इस वर्ष 16 दिसंबर यानी बुधवार के दिन से शुरू हो रहा है. जानकारी के लिए बता दें सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से खरमास प्रारंभ माना जाता है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास में किसी भी तरह का कोई मांगलिक कार्य जैसे विवाह, यज्ञोपवीत, गृह प्रवेश या किसी भी तरह का कोई संस्कार नहीं किए जाने का विधान बताया गया है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 16 दिसंबर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक धनु राशि में गोचरस्थ रहते रहेंगे. 15 जनवरी 2023 से राशि परिवर्तन कर मकर राशि में जाएंगे अर्थात मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 को नए भाव में बनेगी. साल. खरमास 16 दिसंबर 2022 से शुरू होकर 14 जनवरी 2023 तक रहेगा. संक्रांति तब होती है जब सूर्य देव राशि परिवर्तन कर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं.
16 दिसंबर से शुरू हो रहे खरमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. मान्यता के अनुसार इस महीने में विवाह आदि शुभ कार्य करना भी अच्छा नहीं माना जाता है. इस पूरे माह में ग्रहों के राजा सूर्य देव की विशेष पूजा करनी चाहिए. इस समय सूर्य देव का बल भी कमजोर रहता है.
-
खरमास में सूर्य की उपासना करनी चाहिए.
-
इसके अलावा यह एक महीना महा धर्म, दान, जप-तप आदि के लिए अति उत्तम माना गया है. इस दौरान जो कोई भी व्यक्ति सच्ची आस्था और श्रद्धा के साथ दान पुण्य आदि करता है उससे कई गुना फल प्राप्त होता है.
-
इसके अलावा खरमास के महीने में ब्राह्मण, गुरु, गाय और साधु-सन्यासियों की सेवा करने
का भी विशेष महत्व बताया गया है.
-
खरमास के इस महीने में तीर्थ यात्रा करना बेहद ही उत्तम माना जाता है. इसके अलावा इस महीने में भागवत गीता, श्री राम पूजा, कथा वाचन, विष्णु और शिव पूजन बेहद ही शुभ माने जाते हैं.
मान्यता के अनुसार खरमास को किसी भी शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है. इस मास में विवाह आदि शुभ कार्य नहीं करने चाहिए. साथ ही इस माह में नया घर नहीं खरीदना चाहिए और नए घर का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं करना चाहिए. माना जाता है कि इस महीने में खरीदा हुआ घर सुख-समृद्धि नहीं लाता है. साथ ही इस माह में नया वाहन और नया व्यापार भी शुरू नहीं करना चाहिए. कहा जाता है कि इस महीने में शुरू किए गए नए कार्यों में सफलता नहीं मिलती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










