पश्चिम बंगाल : कोर कमेटी में काजल शेख शामिल नहीं, बीरभूम में बमबाजी, कई घायल

Edited by Shinki Singh
Updated:
विज्ञापन

घटना में दोनों पक्षों के करीब सात-आठ लोग घायल हो गये. इसके अलावा बमबाजी और फायरिंग की भी घटना सामने आई है. पुलिस मौके पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है.

विज्ञापन

बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) के कालीघाट आवास पर बीरभूम जिला कोर कमेटी को लेकर हुई बैठक के बाद आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नौ सदस्यों की जगह पांच सदस्यों को लेकर कोर कमेटी बनायी गयी. पुरानी कोर कमेटी को रद्द कर दिया गया. इस कोर कमेटी में बीरभूम जिला परिषद के सभाधिपति काजल शेख को शामिल नहीं किया गया है. इसके बाद बुधवार देर रात बीरभूम जिले के नानूर में हिंसा देखने को मिली. आरोप है कि हिंसा काजल शेख तथा अनुब्रत मंडल के समर्थकों के बीच हुई.

घटना के दौरान कई लोग घायल

घटना में करीब एक दर्जन समर्थक घायल हुए हैं. मारपीट और हिंसा के दौरान जमकर बमबाजी भी हुई. इलाके में उत्तेजना व तनाव बढ़ने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को उतारा गया है. रात से ही नानूर क्षेत्र में उत्तेजना और तनाव की स्थिति कायम है. बताया जाता है कि कोर कमेटी की घोषणा होते ही नानूर के नहिना गांव एक बार फिर से तृणमूल की गुटबाजी चरम पर है. काजल शेख और अनुब्रत मंडल के गुटों के समर्थकों पर एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया गया है. घटना में दोनों पक्षों के करीब सात-आठ लोग घायल हो गये. इसके अलावा बमबाजी और फायरिंग की भी घटना सामने आई है. पुलिस मौके पर पहुंच कर परिस्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है.

Also Read: कांग्रेस पर फिर भड़कीं ममता बनर्जी,टूटा I.N.D.I.A गठबंधन ! बंगाल में भाजपा काे अकेले ही मात देने का किया ऐलान
बीरभूम से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के वन हाटग्राम पंचायत के हस्तीकंदा मोड़ पर एक परित्यक्त मकान के अंदर पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया. वहां से 400 स्टिक वाले 16 बैग से कुल छह हजार चार सौ पीस जिलेटिन छड़ें बरामद की गयीं. घटना की जांच में पुलिस लग गयी है.

Also Read: कांग्रेस पर फिर भड़कीं ममता बनर्जी,टूटा I.N.D.I.A गठबंधन ! बंगाल में भाजपा काे अकेले ही मात देने का किया ऐलान

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola