कोरोना से संघर्ष में जीत की ओर बढ़ रहा झारखंड, धनबाद और हजारीबाग जिला अब कोरोना से मुक्त
Author : Mithilesh Jha Published by : Prabhat Khabar Updated At : 03 May 2020 9:05 AM
dhanbad and hazaribagh now covid19 free : कोरोना से संघर्ष में जीत की ओर बढ़ रहा झारखंड, धनबाद और हजारीबाग जिला अब कोरोना से मुक्त, रांची : झारखंड में कोरोना वायरस का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है. दो जिले कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गये हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके कहा है कि प्रदेश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जीत की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा है कि शनिवार (2 मई, 2020) को कोरोना के मात्र दो मामले प्रदेश में पाये गये. हजारीबाग और धनबाद जिला अब कोरोना से मुक्त हो गये हैं.
रांची : झारखंड में कोरोना वायरस का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है. दो जिले कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गये हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट करके कहा है कि प्रदेश कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में जीत की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा है कि शनिवार (2 मई, 2020) को कोरोना के मात्र दो मामले प्रदेश में पाये गये. हजारीबाग और धनबाद जिला अब कोरोना से मुक्त हो गये हैं.
झारखंड के 11 जिले कोरोना की चपेट में आ गये थे. 115 लोगों में इसका संक्रमण फैला और इस जानलेवा वायरस ने तीन लोगों की जान ले ली. राजधानी रांची सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां 80 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. रांची का हिंदपीढ़ी क्षेत्र में सबसे ज्यादा केस सामने आये हैं. हिंदपीढ़ी की वजह से रांची को रेड जोन में रखा गया है.
बोकारो जिला में भी कोरोना वायरस की वजह से एक व्यक्ति की जान जा चुकी है. यहां 10 लोग कोविड19 की चपेट में आये. अच्छी बात यह रही कि इनमें से 6 लोग ठीक भी हो गये. प्रदेश में कुल 22 लोगों ने इस बीमारी पर जीत दर्ज की है. कोरोना विजेताओं में रांची में 10, बोकारो में 6, हजारीबाग में 3, धनबाद में 2 और सिमडेगा में 1 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर गये.
इस तरह झारखंड में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 90 पर आ गयी है. रांची में सबसे अधिक 71, बोकारो में 3, सिमडेगा एवं कोडरमा में 1-1, देवघर में 4, गढ़वा एवं पलामू में 3-3, जामताड़ा में 2 और गोड्डा में 1 व्यक्ति अब भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. इन सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.
राज्य में जो 115 लोग कोरोना की चपेट में आये थे, उनमें 4 की उम्र 70 सालसे अधिक थी. अब तक इस उम्र की कोई महिला कोरोना से संक्रमित नहीं पायी गयी है. 51 से 70 साल के बीच की उम्र के 16 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया, जिसमें 4 महिला थीं. इसी तरह 31 से 50 वर्ष की उम्र सीमा वाले 40 लोग कोविड19 की चपेट में आये, जिसमें 7 महिला थी.
राज्य में 11 से 30 वर्ष की उम्र के सबसे ज्यादा 48 लोग कोविड19 से संक्रमित पाये गये. इनमें 32 पुरुष और 16 महिला मरीज थे. 10 साल से कम उम्र के 7 लोग इस बीमारी से पीड़ित पाये गये. इनमें 4 लड़के और 3 लड़कियां हैं. 10 साल तक के संक्रमित बच्चों में किसी की अब तक मौत नहीं हुई है. 1 लड़का और 1 लड़की स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं.
ठीक होने वाले मरीजों की बात करें, तो 70 साल से अधिक उम्र के 4 मरीजों में कोई भी अब तक स्वस्थ नहीं हुआ है. 51 से 70 साल के बीच की उम्र वाले 16 मरीजों में 3 (2 पुरुष, 1 महिला) स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं. 11 से 30 वर्ष की उम्र के 9 मरीज (7 पुरुष और 2 महिला) स्वस्थ हो चुके हैं.
झारखंड में कोविड19 की वजह से जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक की उम्र 70 साल से अधिक थी, जबकि 2 की उम्र 51 से 70 साल के बीच थी. इन 2 लोगों में एक पुरुष और एक महिला मरीज शामिल है. पूरे प्रदेश में 83,119 लोगों को होम क्वारेंटाइन में रखा गया है. क्वारेंटाइन सेंटर में 10,971 लोग रखे गये हैं.
विदेश यात्रा करने वाले 2,878 लोगों ने क्वारेंटाइन की 28 दिन की अवधि पूरी कर ली है. वहीं, 4,371 लोगों की निगरानी की जा रही है, जिनमें कोरोना के स्पष्ट लक्षण नहीं पाये गये हैं.
Also Read: Ranchi में ऐसा है कोरोना वायरस का खौफ, डॉक्टर ने जांच लिख दिया, तो लड़की के पास जाने से डरने लगे लोग
यहां बताना प्रासंगिक होगा कि प्रदेश के 5 कोविड19 टेस्ट लैब्स ने 13,752 सैंपल कलेक्ट किये हैं, जिसमें 12,393 की जांच पूरी हो चुकी है. इनमें 115 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये. प्रदेश में अहब 90 कोरोना से संक्रमित मरीज हैं, जबकि 22 लोग इस बीमारी पर जीत हासिल कर अपने घर जा चुके हैं.
तीन लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत तब हुई, जब वह कोरोना की जांच में निगेटिव पाया गया था. वहीं, 2 लोगों की मौत पॉजिटिव रहते हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










