Indian Railways: Lockdown में फंसे छात्रों और मजदूरों के लिए Shramik special ट्रेनें शुरू, आप भी जानें क्या हैं शर्तें

Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 May 2020 6:44 AM

विज्ञापन

Indian Railways latest Updates, IRCTC News, Train, Shramik special trains: लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से अलग-अलग राज्‍यों में फंसे लोगों के लिए शुक्रवार शाम एक बहुत ही अच्‍छी खबर आयी जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. गृह मंत्रालय की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद रेल मंत्रालय की ओर से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश दत्त बाजपेई ने जानकारी दी कि श्रमिक दिवस पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. ताकि विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिक, छात्र और तीर्थ यात्री अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सकें.

विज्ञापन

Indian Railways latest Updates, IRCTC News, Train: लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से अलग-अलग राज्‍यों में फंसे लोगों के लिए शुक्रवार शाम एक बहुत ही अच्‍छी खबर आयी जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. गृह मंत्रालय की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद रेल मंत्रालय की ओर से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश दत्त बाजपेई ने जानकारी दी कि श्रमिक दिवस पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन (Shramik special trains) चलाने का फैसला किया गया है. ताकि विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिक, छात्र और तीर्थ यात्री अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सकें.

Also Read: IRCTC/Indian Railways News: लॉकडाउन के बाद पहली बार चली ट्रेन, कोटा और हैदराबाद में फंसे लोग आ रहे झारखंड

लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से अलग-अलग राज्‍यों में फंसे लोगों के लिए शुक्रवार शाम एक बहुत ही अच्‍छी खबर आयी जो उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है. जी हां… केंद्र सरकार ने उनके लिए स्‍पेशल ट्रेन्‍स चलाने की परमिशन दे दी है. आज प्रधानमंत्री आवास पर हुई बैठक में इस बारे में फैसला हुआ. इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ जनरल बिपिन रावत, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा मौजूद थे.

रेल मंत्रालय ने अपने सभी जोन्‍स के लिए निर्देश जारी किये हैं जिनसे कहा गया है कि वे राज्‍यों से उनकी डिमांड की जानकारी लें. यदि सबकुछ ठीक रहता है तो आज-कल में कई और स्‍पेशल ट्रेनें शुरू होने का अनुमान है. उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश ने महाराष्‍ट्र से अपने वर्कर्स को लाने के लिए क्लियरेंस देने का काम किया है. हालांकि बिहार ने अभी तक हामी नहीं भरी है.


कोरोना के लक्षण न पाये जाने पर ही ट्रेन में सफर करने की अनुमति

गृह मंत्रालय ने कहा है कि दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों, छात्रों और अन्य लोगों को निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन को भी सरकार ने अनुमति दी है. इसके लिए रेलवे बोर्ड व्यवस्था करेगा. रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि गंतव्य तक पहुंचने के बाद यात्रियों को राज्य की सरकार रिसीव करेगी और स्क्रीनिंग की जाएगी. अगर जरूरत होगी तो क्वारंटीन की व्यवस्था की जाएगी. भेजने वाले राज्य को भी यात्रियों की स्क्रीनिंग करनी होगी और कोरोना के लक्षण न पाये जाने पर ही ट्रेन में सफर करने की अनुमति होगी. राज्य की सरकार सैनिटाइज बस में यात्रियों को रेलवे स्टेशन तक लेकर आएगी और सोशल डिस्टैंसिंग का ध्यान रखा जाएगा. रेल मंत्रालय ने कहा है कि आज लिंगमपल्ली से हटिया, अलुवा से भुवनेश्वर, नासिक से लखनऊ, नासिक से भोपाल, जयपुर से पटना औ कोटा से हटिया के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी.

बिना कहीं रुके चलेगी ट्रेन

रेल मंत्रालय ने राज्यों से उनके यहां फंसे हुए छात्रों, मजदूरों और तीर्थयात्रियों की जानकारी जुटाने और ट्रेनों में बैठाने तक के क्वार्डिनेशन के लिए नोडल अधिकारी तय कर दिये हैं. गृह मंत्रालय के मुताबिक रेल मंत्रालय यात्रियों से किराये लेने, ट्रेन और स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर सेनेटाइजेशन तक की पूरी जानकारी साझा करेगा. रेल मंत्रालय की ओर से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश दत्त बाजपेई ने जानकारी दी कि श्रमिक दिवस पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. ताकि विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिक, छात्र और तीर्थ यात्री अपने गंतव्य तक सुरक्षित पहुंच सकें. ये स्पेशल ट्रेन सिर्फ एक गंतव्य से दूसरे गंतव्य तक बीच में बिना कहीं रुके चलेगी जिसमें दोनों राज्यों का सामंजस्य होगा.

मास्क पहनना अनिवार्य

रेलवे ने निर्णय लिया है कि सिर्फ स्वस्थ्य यात्री ही ट्रेन से सफर कर सकेंगे जिनकी स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी शुरुआती गंतव्य वाले राज्य की होगी. ये सभी यात्री सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूरी तरह सेनेटाइज बसों के जरिए ही रेलवे स्टेशन तक लाए जाएंगे. हर यात्री को मास्क पहनना अनिवार्य होगा इसके अलावा ये राज्य की ही जिम्मेदारी होगी कि वे यात्रियों के लिए खाना और पानी पहले से ही उपलब्ध करा दे. इसके अलावा गंतव्य पर पहुंचने के बाद राज्य की ही जिम्मेदारी होगी कि वे उन यात्रियों की विधिवत स्क्रीनिंग करें और जरूरत हो तो क्वारेंटाइन की भी व्यवस्था करें.

गृहमंत्रालय की गाइड लाइंस और तमाम राज्य सरकारों से आए अनुरोध के बाद 1 तारीख को ये श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाईं जा रही हैं…

1. Lingampalli to Hatia

2. Aluva to Bhubaneswar

3. Nasik to Lucknow

4. Nasik to Bhopal

5. Jaipur to Patna

6. Kota to Hatia

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola