Ranchi में ऐसा है कोरोना वायरस का खौफ, डॉक्टर ने जांच लिख दिया, तो लड़की के पास जाने से डरने लगे लोग

fear of coronavirus in ranchi, doctor wrote investigation, people afraid to go to young girl रांची : झारखंड अब भी कोरोना वायरस से अछूता है. एक भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पूरे प्रदेश में नहीं मिला है. बावजूद इसके इस वायरस को लेकर लोगों के मन में खौफ है. सांसों से फैलने वाले इस जानलेवा वायरस का खौफ ऐसा है कि एक लड़की को डॉक्टरों ने कोरोना वायरस की जांच लिख दी, तो कोई उसके पास जाने से भी डरने लगा.
सुनील सिंह
रांची : झारखंड अब भी कोरोना वायरस से अछूता है. एक भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज पूरे प्रदेश में नहीं मिला है. बावजूद इसके इस वायरस को लेकर लोगों के मन में खौफ है. सांसों से फैलने वाले इस जानलेवा वायरस का खौफ ऐसा है कि एक लड़की को डॉक्टर ने शुक्रवार (27 मार्च, 2020) को कोरोना वायरस की जांच लिख दी, तो कोई उसके पास जाने से भी डरने लगा.
मामला राजधानी रांची के सदर अस्पताल का है. एक युवती सर्दी-खांसी से पीड़ित थी. डॉक्टर को दिखाने सदर अस्पताल गयी, तो चिकित्सक ने कोरोना वायरस की जांच लिख दी. यह युवती डॉक्टर की पर्ची लेकर वहां से बाहर आयी. मिशन चौक पहुंची, तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया.

युवती ने उन्हें बताया कि उसकी तबीयत खराब है. सर्दी-खांसी हो रही है. डॉक्टर को दिखाने सदर अस्पताल गयी थी. उसने वह पर्ची भी उन्हें दिखायी, जिसमें डॉक्टर ने कोरोना वायरस की जांच कराने की सलाह उसे दी थी. पर्ची और उस पर कोरोना वायरस देखते ही पुलिस वालों ने उससे दूरी बना ली. सदर अस्पताल के डॉक्टर भी पहुंचे.
कोई भी व्यक्ति उस युवती के पास जाने से कतराने लगा. पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा. लेकिन, शायद युवती ज्यादा देर तक खड़ी नहीं हो पा रही थी, इसलिए दीवार के सहारे एक पेड़ की छांव में बने चबूतरे पर बैठ गयी. शायद उसे इस बात का एहसास था कि यदि वह कोरोना वायरस से संक्रमित होगी, तो उससे दूसरे लोग भी बीमार पड़ सकते हैं. इसलिए उसने अपने दुपट्टे से चेहरा ढक लिया.
इस दौरान पुलिस और डॉक्टरों ने एंबुलेंस बुलवायी. गुरुनानक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की एंबुलेंस उस जगह पहुंची. एंबुलेंस में युवती को कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए बरियातू स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) भेज दिया गया.

एंबुलेंस जब सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित युवती को लेकर रिम्स के लिए रवाना हो गयी, तो पुलिस ने नगर निगम की टीम को बुलवाया और जिस जगह युवती बैठी थी, उस जगह पर कीटनाशक का छिड़काव करवाकर उसे सैनीटाइज करवाया.
यह दृश्य बताता है कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों में किस कदर खौफ फैल गया है. सड़कों पर लोगों ने निकलना छोड़ दिया है, लेकिन अब भी कुछ ऐसे लोग हैं, जो सैर-सपाटे के लिए निकल पड़ते हैं. किसी जगह मजमा लगा लेते हैं. ऐसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना वायरस ने एक को अपनी चपेट में लिया, तो सैकड़ों लोगों पर खतरा मंडराने लगेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




