Jharkhand Crime News : झारखंड के चैतुडीह आउटसोर्सिंग में वर्चस्व की लड़ाई में बमबाजी और फायरिंग, दो बम बरामद

झारखंड के धनबाद में केजरीवाल आउटसोर्सिंग (Chatudih outsourcing) में आंदोलन के दौरान माइंस परिसर (mines area) में दो पक्ष भीड़ गये. वर्चस्व की लड़ाई (Fight for supremacy) में दोनों पक्षों की ओर से बमबाजी और फायरिंग (bombing and firing) की जाने लगी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बम बरामद किया.
Jharkhand Crime News, धनबाद न्यूज : झारखंड के धनबाद जिले के कतरास के चैतुडीह में संचालित केजरीवाल आउटसोर्सिंग में आंदोलन के दौरान माइंस परिसर में दो पक्ष आमने-सामने हो गये. वर्चस्व की लड़ाई में भिड़ंत हो गयी और दोनों पक्ष बमबाजी और फायरिंग करने लगे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. मौके से पुलिस ने दो बम बरामद किया है.
बताया जाता है कि टकराव पहले जुबानी जंग से शुरू हुई थी, जो आगे मारपीट में तब्दील हो गयी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पंहुची और भीड़ को तितर-बितर किया. मौके से पुलिस ने दो बम बरामद किया. मौके पर पहुंची बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू सहित कई थाने की पुलिस वहां डटी हुई है और क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है.
बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने जानकारी दी है कि ये असामाजिक तत्वों की करतूत है. उन्होंने बताया कि चैतुडीह में संचालित केजरीवाल आउटसोर्सिंग में जल्द काम चालू करा दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि अभी तक इस आंदोलन और लड़ाई में किसी पार्टी का नाम सामने नहीं आया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आपको बता दें कि वर्चस्व की ये लड़ाई कोई नयी घटना नहीं है. कोल क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर आपस में दो गुट भिड़ते रहते हैं. वर्चस्व की जंग में गोलियां और बम चलती रहती हैं. ऐसी कई घटनाएं अब तक कोयला नगरी धनबाद में घट चुकी हैं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










