ePaper

ओंकारेश्वर और इंदौर के लिए IRCTC लाया है स्पेशल टूर पैकेज, बस देना होगा इतना किराया

Updated at : 19 Jan 2024 11:37 AM (IST)
विज्ञापन
ओंकारेश्वर और इंदौर के लिए IRCTC लाया है स्पेशल टूर पैकेज, बस देना होगा इतना  किराया

IRCTC Tour Package: अगर आप धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक स्पेशल टूर पैकेज लाया है. जिसमें आपको मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों जैसे उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर घुमाया जाएगा. जानें किराया.

विज्ञापन
undefined

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी आए दिन पर्यटकों के लिए शानदार टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. अगर आप धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लाया गया है. जिसमें आपको मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों जैसे उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर घुमाया जाएगा. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.

undefined
कब हो रही यात्रा शुरू

इस टूर पैकेज की शुरुआत इसी महीने 24 जनवरी से हो रही है. जिसमें आपको 4 रात और 5 दिन मध्य प्रदेश के धार्मक स्थलों के दर्शन कराएं जाएंगे.

undefined
कहां से हो रही शुरू

इस पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली से हो रही है. जिसका नाम पैकेज का Indore Ujjain Mandu Ex Delhi (NDA31) है. इसमें आपको उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू और इंदौर घुमाया जाएगा.

Also Read: 22 जनवरी के आसपास जा रहे हैं अयोध्या घूमने तो तुरंत कर दें कैंसिल, वरना पूरी जिंदगी पड़ेगा पछताना, जानें कारण
undefined
ये मिलेंगी सुविधाएं

आईआरसीटीसी इस पैकेज में यात्रियों को जाने-आने की फ्लाइट की टिकट, ठहरने के लिए होटल और खाने के लिए ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधाएं दी जा रही है.

undefined
जानें किराया

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज से अगर कोई व्यक्ति यात्रा करना चाहता है तो उसे 34,220 रुपए किराया देना होगा. दो लोग एक साथ जाते हैं तो प्रति व्यक्ति 28,250 रुपए किराया देना होगा.

Also Read: नेपाल कब जाना चाहिए? जब भी जाएं घूमने तो इन जगहों पर विजिट करना न भूलें, जानें कैसे पहुंचे यहां
undefined

जबकि तीन लोग यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति 27,210 रुपए देना होग. बता दें 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बेड के साथ 26,180 रुपए किराया तय किया गया है. जबकि बिना बेड का 23,970 रुपए चार्ज देना होगा. वहीं 5 साल से छोटे बच्चे के लिए 20,070 रुपए किराया है.

undefined
कैसे करें बुकिंग

इस पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर ऑनलाइन करा सकते हैं या खुद भी कर सकते हैं.

Also Read: ये है बिहार का ‘Mini Shimla’, जल्द बना लें घूमने का प्लान
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola