कोरोना के संक्रमण से जिस दारोगा की हुई मौत, उसका हो गया तबादला

Updated at : 12 Jun 2020 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना के संक्रमण से जिस दारोगा की हुई मौत, 
 उसका हो गया तबादला

कोरोना के संक्रमण के कारण जिस दारोगा की मौत हो गयी, डीआइजी कार्मिक ने उसका अंतिम संस्कार के बाद तबादला कर दिया़ तबादला का यह आदेश दारोगा की मौत के दूसरे दिन जारी हुआ.

विज्ञापन

बक्सर : कोरोना के संक्रमण के कारण जिस दारोगा की मौत हो गयी, डीआइजी कार्मिक ने उसका अंतिम संस्कार के बाद तबादला कर दिया़ तबादला का यह आदेश दारोगा की मौत के दूसरे दिन जारी हुआ़ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर देने वाली इस घटना पर कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है़

डीआइजी कार्मिक के आदेश पर बुधवार को 172 दारोगा सहित 311 पुलिस कर्मियों का विभिन्न जिलों में तबादला किया था़ तबादला सूची में जिन पुलिस कर्मियों के नाम थे वह सेवानिवृत्ति के निकट है़ं इसी आधार पर करीब साढ़े तीन सौ पुलिस पदाधिकारियों और सिपाहियों ने अपनी पसंद की जगह तैनाती के लिये आवेदन किया था.

औरंगाबाद के खुदवा थाना में तैनात 58 साल के दारोगा बीरेंद्र तिवारी ने भी अपने गृह जिले बक्सर में तबादला मांगा था़ केंद्रीय स्थापना समिति ने तीन जून को बैठक कर 311 पुलिस कर्मियों के तबादले को मंजूरी दे दी़ इसमें बीरेंद्र तिवारी का भी नाम शामिल था़ मंगलवार को बीरेंद्र तिवारी की कोरोना से मौत हो गयी़ उनकी मौत की खबर राज्यभर में सुर्खियों में रही़ डीआइजी कार्मिक के कार्यालय ने तबादला सूची से उनका नाम नहीं हटाया़ मौत के दूसरे दिन जारी सूची में बीरेंद्र तिवारी का नाम 121 वें क्रमांक पर है.

Posted By : Rajat Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola