यूपी के सुल्तानपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती पीड़िता ने की जान देने की कोशिश
सुल्तानपुर में शादी का झांसा देकर दो बच्चों के पिता ने एक युवती का लंबे समय तक यौन शोषण करता रहा. जिससे वह गर्भवती हो गयी. लोकलाज के डर से उसने खुदकुशी करने की कोशिश की है. डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया है.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना इलाके में कथित तौर पर शादी का झांसा देकर दो बच्चों के पिता ने एक युवती का लंबे समय तक यौन शोषण करता रहा. जिससे वह गर्भवती हो गयी. लोकलाज के डर से उसने खुदकुशी करने की कोशिश की है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दो बच्चों के पिता ने थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय एक युवती को कथित तौर पर प्रेम जाल में फंसाकर लंबे समय तक यौन शोषण किया. जब युवती ने शादी की बात करती थी तो आरोपी इंतजार करने का आश्वासन देता था. इसी बीच वह गर्भवती हो गयी.
घटना के बाद पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी. उन्होंने दावा किया कि आरोपी युवक के पिता ने थाने के बाहर ही पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाकर सुलह कर लिया. सूत्रों के अनुसार लड़की से समझौता पत्र पर हस्ताक्षर के बाद उसे वापस लौटा दिया गया. इस सिलसिले में आरोपी का पक्ष नहीं मिल सका. न्याय न मिलने से निराश युवती ने जान देने की कोशिश की है. उसे आनन-फानन में सुल्तानपुर के राजकीय स्ववित्तपोषित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिए रेफर कर दिया है.
Also Read: यूपी के पीलीभीत में रास्ता रोककर युवती की गोली मारकर हत्या, फिर हमलावर ने कर ली खुदकुशी
गोसाईगंज थाना पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की तरफ से मामले में समझौता किया गया है. लड़की के हस्ताक्षर होने के बाद समझौता पत्र पर सहमति बनी है. युवती द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने के बाद पीड़िता को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ रेफर कर दिया गया. पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है. गोसाईगंज पुलिस की कार्यप्रणाली की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर सख्त विधिक कार्रवाई और विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










