गिरिडीह में शादी से दो दिन पहले युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

गुरुवार से हल्दी (मेहंदी) की रस्म शुरू होनी थी. बताया कि काजल उनकी इकलौती पुत्री थी. उसकी शादी को लेकर परिजन काफी उत्साहित थे. भव्य पंडाल बनाने की तैयारी चल रही थी. बेटी को देने के लिए पलंग, गोदरेज, एलइडी टीवी, बर्तन सभी की खरीदारी कर चुके थे.
गिरिडीह/सियाटांड़, मृणाल सिन्हा : गिरिडीह जिले का एक परिवार बेटी की शादी की तैयारियों में जुटा था. पूरे परिवार में खुशी का माहौल था. लेकिन, इस खुशी को किसी की नजर लग गई और परिवार में मातम पसर गया, क्योंकि जिस बेटी की लोग शादी की तैयारी कर रहे थे, उसने विवाह से दो दिन पहले ही आत्महत्या कर ली. बताया गया है कि घटना जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी क्षेत्र के बघेडीह गांव की है. गांव के महेंद्र मंडल की पुत्री काजल कुमारी ने शादी के दो दिन पहले अपने ही कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
https://www.youtube.com/watch?v=X5VTwCz0EWAक्या है मामला
काजल कुमारी की मां शांति देवी ने बताया की हर दिन की तरह रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने गई थी. सुबह जब उसके कमरे में झाड़ू लगाने के लिए गई, तो देखा कि काजल फंदे से लटकी थी. बताया कि काजल बीए सेमेस्टर वन की छात्रा थी और शनिवार को उसकी शादी होने वाली थी. काजल के पिता महेंद्र मंडल ने बताया कि शनिवार को घर में शहनाई बजने वाली थी, लेकिन इसके दो दिन पहले ही बेटी ने आत्महत्या कर ली. बताया की काजल की शादी लगभग तीन माह पूर्व धनबाद के टुंडी के सोने गांव में विजय मंडल के साथ तय हुआ था.
Also Read: गिरिडीह में बहन से शादी करना चाहता था मौसेरा भाई, सुसाइड नोट लिख लड़की ने कर ली आत्महत्यागुरुवार से हल्दी (मेहंदी) की रस्म शुरू होने वाली थी. बताया कि काजल उनकी इकलौती पुत्री थी. उसकी शादी को लेकर परिजन काफी उत्साहित थे. भव्य पंडाल बनाने की तैयारी चल रही थी. बेटी को देने के लिए पलंग, गोदरेज, एलइडी टीवी, बर्तन सभी की खरीदारी कर चुके थे. शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी आ चुके थे. घर पर सभी लोग शादी की खुशियां मनाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अचानक सारी खुशियों पर पानी फिर गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही नवडीहा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




