Gadar 2 की सफलता का जश्न मना रहे सनी देओल को लगा बड़ा झटका, इस वजह से होगा मुंबई वाला बंगला नीलाम!

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है और जमकर कमाई भी कर रही है. इस बीच एक्टर को बड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन

Sunny Deol Bungalow auction: सनी देओल इन दिनों गदर 2 की सफलता से काफी खुश हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 300 से ज्यादा की कमाई कर ली है. तारा सिंह औऱ सकीना को गदर 2 में एक बार फिर से देखकर फैंस काफी उत्साहित है. अनिल शर्मा की मूवी 2023 में बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई. इस बीच ऐसी खबर आई है जिसे जानकर सनी के चाहने वालों को झटका लगेगा. खबरें है कि एक्टर की जुहू स्थित आवास को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा नीलामी के लिए रखा गया है.

सनी देओल को लगा झटका

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल के मुंबई स्थित उनके 55 करोड़ रुपये का बंगला नीलाम होने जा रहा है. आज तक के मुताबिक, बैंक ने नीलामी के लिए एक विज्ञापन जारी किया. नोटिस में कहा गया है कि अजय सिंह देयोल उर्फ सनी देऑल कर्जदार और गारंटर हैं. उन पर बैंक का 55.99 करोड़ यानि लगभग 56 करोड़ रुपये बकाया है. एक्टर समय पर भुगतान करने में नाकामयाब रहे. जिसकी वजह से उनके विले की नीलामी 25 सितंबर को होगी. नीलामी वर्च्वली की जाएगी. हालांकि नीलामी के लिए बेसिक प्राइस 51.43 करोड़ रुपये रखी गई है.

https://www.instagram.com/p/Cs0XBkLpyP6/?img_index=1

सनी देओल ने इसपर साधी हुई है चुप्पी

सनी देओल का ये विला उत्तरी मुंबई के जुहू में गांधी ग्राम रोड पर स्थित है. हालांकि एक्टर की तरफ से इसपर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. इन दिनों सनी अपनी फिल्म गदर 2 के प्रमोशन में बिजी है. वो दुबई में है और फिल्म के प्रचार के लिए जल्द ही लंदन जाने वाले है. गदर 2 ने शनिवार को 32 करोड़ की कमाई की. अबतक 336 करोड़ रुपए का बिजनेस हो गया है. कहा जा रहा है कि वो दिन दूर नहीं है, जब मूवी 500 करोड़ के पास पहुंच जाएगी.

https://www.instagram.com/p/CvKbx3jNJVu/?hl=en
Also Read: Gadar 2 के बाद बॉर्डर 2 को लेकर चल रही तैयारी? सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जल्द ही सही समय पर…

बॉर्डर 2 को लेकर चल रही बात!

इस बीच सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि सनी देओल और जेपी दत्ता कथित तौर पर बॉर्डर 2 बनाने की योजना बना रहे हैं. बॉर्डर साल 1997 में आई थी और ये ब्लॉकबस्टर रही थी. इस बीच सनी ने एक पोस्ट कर लिखा, “कुछ खबरें चल रही हैं कि मैंने कुछ फिल्में साइन की हैं, मैं बताना चाहूंगा कि फिलहाल मैं केवल गदर 2 पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और आपका सारा प्यार पा रहा हूं. मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और जल्द ही सही समय पर कुछ खास घोषणा करूंगा. तब तक, तारा सिंह और गदर 2 पर अपना प्यार बरसाते रहें. हालांकि उनका इशारा ‘बॉर्डर 2’ की तरफ था या नहीं, इसके बारे में सिर्फ एक्टर ही बता सकते है.

https://www.instagram.com/p/CjPeNg_pQuc/?img_index=1

गदर 2 में क्या बदलना चाहेंगी अमीषा पटेल?

गदर 2 सनी देओल के लिए पहली 300 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी है. अनिल शर्मा निर्देशित मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में जब अमीषा पटेल से पूछा गया कि क्या वह गदर 2 में कुछ बदलाव करना चाहेंगी? इसपर सकीना ने जवाब देते हुए कहा, “वास्तव में कुछ नहीं, लेकिन काश एडिटर होती. मैं कुछ चीज़ों को एडिट और रिएडिट करती और शायद इसे और बेहतर बनाती.” बता दें कि अमीषा मूवी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है.

Also Read: Gadar 2 के बाद बॉर्डर 2 को लेकर चल रही तैयारी? सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जल्द ही सही समय पर…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola