Gadar 2 के बाद बॉर्डर 2 को लेकर चल रही तैयारी? सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जल्द ही सही समय पर...

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Aug 2023 10:54 AM

विज्ञापन

border2

गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बीच अब सनी देओल और जेपी दत्ता कथित तौर पर बॉर्डर 2 बनाने की योजना बना रहे हैं. बॉर्डर साल 1997 में आई थी और ये ब्लॉकबस्टर रही थी. मूवी में एक बड़ी स्टार कास्ट थी.

विज्ञापन

Border 2: गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. सनी देओल, अमीषा पटेल स्टारर फिल्म ने अबतक कई रिकॉर्ड तोड़ डाले है. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ने नौ दिन में 300 का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसा लगता है कि फिल्म 500 करोड़ के क्लब में भी जल्द ही शामिल हो जाएगी. ये बहुचर्चित गदर का सीक्वल है. तारा सिंह के रूप में सनी देओल और सकीना के रूप में अमीषा पटेल दोबारा देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में आ रहे हैं. इस बीच खबर आ रही है कि गदर 2 की सफलता के बाद ऐसा लग रहा है कि निर्माता ‘बॉर्डर 2’ लाने के इच्छुक हैं.

बॉर्डर 2 की हो रही तैयारी

गदर 2 की जबरदस्त सफलता के बीच अब सनी देओल और जेपी दत्ता कथित तौर पर बॉर्डर 2 बनाने की योजना बना रहे हैं. बॉर्डर साल 1997 में आई थी और ये ब्लॉकबस्टर रही थी. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने तहलका मचा दिया था. मूवी में सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, राखी, पूजा भट्ट, तब्बू, शरबानी मुखर्जी, कुलभूषण खरबंदा और पुनीत इस्सर जैसे कलाकारों मे काम किया था. ऐसे में फैंस को ‘बॉर्डर 2’ के बारे में पता चलेगा तो वो यकीनन खुश हो जाएंगे.

undefined

‘बॉर्डर 2’ को लेकर है चर्चा

‘बॉर्डर 2’ को लेकर पिंकविला ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “टीम पिछले 2 से 3 सालों से बॉर्डर सीक्वल बनाने की संभावना पर चर्चा कर रही है. अब आखिरकार सब कुछ ठीक हो गया है क्योंकि टीम एक बॉर्डर सीक्वल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.” बॉर्डर 2 की आधिकारिक घोषणा जल्द ही होगी. सूत्र ने ये भी बताया कि इसमें पुरानी कास्ट ना होकर युवा पीढ़ी के अभिनेता होंगे. बॉर्डर से सिर्फ सनी देओल बॉर्डर 2 में होंगे. हालांकि सभी कुछ शुरुआती चरण में है. कहा जा रहा है कि मेकर्स आधिकारिक घोषणा करेंगे, जिसके बाद और ज्यादा डिटेल सामने आएगी.

Also Read: Gadar 2 Box Office Collection Day 9: सनी देओल की फिल्म गदर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, कमा लिए इतने करोड़

‘बॉर्डर 2’ की चर्चा के बीच सनी देओल ने किया ये पोस्ट

‘बॉर्डर 2’ की चर्चा के बीच सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट के अनुसार सनी लिखते हैं, “कुछ खबरें चल रही हैं कि मैंने कुछ फिल्में साइन की हैं, मैं बताना चाहूंगा कि फिलहाल मैं केवल गदर 2 पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं और आपका सारा प्यार पा रहा हूं. मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और जल्द ही सही समय पर कुछ खास घोषणा करूंगा. तब तक, तारा सिंह और गदर 2 पर अपना प्यार बरसाते रहें. हालांकि उनका इशारा ‘बॉर्डर 2’ की तरफ था या नहीं, इसके बारे में सिर्फ एक्टर ही बता सकते है.

https://www.instagram.com/p/CvKgjHqNe42/?hl=en

हेमा मालिनी ने गदर 2 का किया रिव्यू

हेमा मालिनी ने गदर 2 को लेकर रिव्यू दिया है. उन्होंने कहा, गदर देख कर आई हूं. बहुत ही अच्छा लगा. जो सोचा था वैसा ही था. बहुत ही इंट्रेस्टिंग है. ऐस लग रहा था कि 70 और 80 का उस जमाने की फिल्म के जैसा एक दौर है. उस दौर को लेके आए है अनिल शर्मा जी ने बहुत खूबसूरत डायरेक्शन किया है और सनी देओल सुपर्ब रहे.’ आगे एक्ट्रे ने कहा, सनी देओल सुपर्ब रहे. उत्कर्ष, अनिल शर्मा जी के बेटे उन्होंने ने भी बहुत सुन्दर एक्टिंग किया है. जो नयी लड़की है, वो भी बहुत अच्छी है. ये पिक्चर देख कर एक दम राष्ट्र के प्रति जो भाव होने चाहिए, देशभक्ति वो बहुत ही है. मुस्लिम के प्रति जो भाईचारा होना चाहिए, उस विषय को लास्ट में लेके आए है. यह भारत और पाकिस्तान के लिए एक अच्छा संदेश है.

Also Read: Gadar 2 में सनी देओल संग काम करने के बाद इस सुपरहिट एक्टर के साथ करना चाहती हैं अमीषा पटेल काम, जानें नाम
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola