ममता कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला के इस फेसबुक पोस्ट के क्या हैं मायने

Updated at : 07 Jan 2021 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
ममता कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला के इस फेसबुक पोस्ट के क्या हैं मायने

west bengal election 2021: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला (Lakshmi Ratan Shukla) ने फेसबुक (Facebook) पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली (Sourav Ganguly) के साथ एक पेंटिंग शेयर की है. इसके साथ उन्होंने जो पोस्ट लिखा है, उसके लोग मायने तलाश रहे हैं.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले ममता बनर्जी की कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने फेसबुक पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के साथ एक पेंटिंग शेयर की है. इसके साथ उन्होंने जो पोस्ट लिखा है, उसके लोग मायने तलाश रहे हैं.

लक्ष्मी रतन शुक्ला ने सौरभ गांगुली के साथ उनकी एक पेंटिंग पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘A true leader/captain not only plays, but also makes his team play. Thank you for this lovely painting my friend.’ अर्थात् एक सच्चा लीडर न केवल खेलता है, बल्कि अपनी टीम के सदस्यों को भी खेलने में मदद करता है. इस प्यारी सी पेंटिंग के लिए धन्यवाद मेरे दोस्त.’

पश्चिम बंगाल में चल रही दलबदल की राजनीति के बीच इस पोस्ट को लक्ष्मी रतन शुक्ला के इस्तीफा और सौरभ गांगुली की राज्यपाल जगदीप धनखड़ और फिर दिल्ली में अमित शाह की मुलाकात से भी जोड़कर देखा जा रहा है. लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंगलवार को अचानक खेल मंत्री के पद से और तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में सीएम ममता बनर्जी को एक और झटका, खेल मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला का इस्तीफा

लक्ष्मी रतन शुक्ला ने ममता बनर्जी को लिखी चिट्ठी में कहा था कि वह राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं. क्रिकेट को वक्त देना चाहते हैं. इसलिए मंत्री और तृणमूल की सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं. हालांकि, उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है. कहा है कि वह विधायक के रूप में 5 साल का कार्यकाल पूरा करेंगे.

हालांकि, पार्टी की कार्यशैली को लेकर उनके मन में रोष है. बताया जा रहा है कि साढ़े 4 साल तक वह मंत्री रहे, लेकिन कभी उनके पास एक फाइल नहीं आयी. अरुप रॉय को हटाकर जब उन्हें हावड़ा जिला का अध्यक्ष बनाया गया, तो उनकी कमेटी को मंजूरी नहीं दी गयी. हालांकि, सौगत रॉय ने कहा है कि लक्ष्मी रतन ने कभी नहीं बताया कि उसे काम करने में दिक्कत हो रही है.

Also Read: अस्पताल से निकलते ही बोले सौरभ गांगुली, रेडी टू फ्लाई सून, डॉक्टरों को दिया धन्यवाद
https://www.facebook.com/OfficialLaxmiRatanShukla/photos/a.1746909235545289/2860592674176934/

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola