Tiger 3: टाइगर बनने के लिए सलमान खान ने चार्ज की भारी भरकम फीस, कैटरीना कैफ के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़
Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3 का टीजर आज जारी कर दिया गया है. टीजर को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. यह फिल्म 10 नवंबर, 202 को रिलीज के लिए तैयार है. चलिए आपको बताते है मूवी के लिए सलमान को कितनी फीस मिली है.

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का टीजर आज जारी कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में काम करने के लिए सलमान को तगड़ी फीस मिली है. कथित तौर पर टाइगर 3 के लिए 100 करोड़ रुपये एक्टर को मिले है.

टाइगर 3 सलमान खान की तुलना में कैटरीना कैफ को बहुत कम फीस मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 10 करोड़ रुपये की फीस एक्ट्रेस को मिली है. मूवी में वो सलमान की पत्नी जोया के रोल में है.

टाइगर 3 में सलमान खान को इमरान हाशमी कड़ी टक्कर देते दिखेंगे. इमरान विलेन के किरदार में दिखेंगे और इसके लिए उन्हें 2.5 करोड़ रुपये फीस मिली है.

आशुतोष राणा भी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में अहम हिस्सा निभा रहे हैं. फिल्म में उनके किरदार का नाम कर्नल लूथरा है. रिपोर्ट्स की मानें को उन्हें 60 लाख रुपये फीस मिली है.

टाइगर 3 में पठान फेम शाहरुख खान नजर आएंगे. सलमान खान संग शाहरुख स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. एक बार फिर से दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस बेताब है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाइगर 3, 300 करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में बनाया गया है और यह वाईआरएफ की सबसे महंगी परियोजनाओं में से एक है.

टाइगर 3 मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है. यह फिल्म 10 नवंबर, 202 को रिलीज के लिए तैयार है. हिंदी, तमिल और तेलुगु में टाइगर 3 रिलीज होगा.

एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने और निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया था. इसके सीक्वल का नाम टाइगर जिंदा है.

सलमान खान मूवीज के अलावा बिग बॉस 17 को लेकर चर्चा में है. शो कलर्स पर 15 अक्टूबर को शुरू हो रहा है.
Also Read: Tiger 3 Teaser: ‘जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा…,’ रिलीज हुआ Tiger 3 का जबरदस्त टीजर, VIDEOप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










