Tiger 3 Teaser: 'जब तक टाइगर मरा नहीं, तब तक टाइगर हारा...,' रिलीज हुआ Tiger 3 का जबरदस्त टीजर, VIDEO
Tiger 3 Teaser: टाइगर 3' के निर्माता टाइगर का मैसेज लेकर आ गए है. यशराज फिल्म्स फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की जयंती यानी 27 सितंबर के अवसर पर इस टीजर जारी किया है. कहा जा रहा है कि ये फिल्म के प्रमोशन अभियान की शुरुआत का हिस्सा है.
Tiger 3 Teaser: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पिछली बार फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे. फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट थी और भाईजान इसमें अलग अंदाज में नजर आए थे. एक बार फिर से दबंग खान ‘टाइगर 3’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहे है. ‘टाइगर 3’ 2023 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें सलमान के साथ कैटरीना कैफ दिखेंगी. फिल्म मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित है और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित है. आज आधिकारिक टीजर रिलीज कर दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बता दें कि 2012 में ‘एक था टाइगर’ रिलीज हुई थी, जो सुपरहिट थी. उसके बाद 2017 में ‘टाइगर ज़िंदा है’ आई, जो दर्शकों को काफी पसंद आई. एक बार फिर से टाइगर और जोया फैंस को दिल जीतने के लिए आ गए है. टीजर पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.
‘टाइगर 3’ का टीजर आया सामने
‘टाइगर 3’ के निर्माता टाइगर का मैसेज लेकर आ गए है. यशराज फिल्म्स फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की जयंती यानी 27 सितंबर के अवसर पर इस टीजर जारी किया है. कहा जा रहा है कि ये फिल्म के प्रमोशन अभियान की शुरुआत का हिस्सा है. टीजर में सलमान जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे है. सलमान टाइगर के रूप में कहते हैं, “20 साल के सर्विस के बाद, मैं इंडिया से अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट मांग रहा हूं. मेरे बेटे को मैं नहीं, इंडिया बोलेगा के उसका बाप क्या था – गद्दार या देशभक्त. जिंदा रहा तो आपकी किदमत में फिर हाजिर, नहीं तो, जय हिंद.” टीजर में टाइगर कई सशस्त्र बलों के जवानों से लड़ता दिख रहा है, मशीन गन चलाता है और छतों से कूदता है.
टाइगर 3 के टीजर पर यूजर्स के कमेंट
टीजर वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशंसकों ने ‘टाइगर 3 को ‘अगली ब्लॉकबस्टर’ करार दिया. एक यूजर ने लिखा, केवल 90 और 2000 के दशक के बच्चे ही समझ सकते हैं कि हम इस भूमिका में सलमान खान सर को कितना प्यार करते हैं. एक यूजर ने लिखा, सलमान, रितिक, शाहरुख एक साथ टाइगर-3 में फिर से मिशन फाइट. एक यूजर ने लिखा, “जब तक टाइगर मारा नहीं.. तब तक टाइगर हारा नहीं” रोंगटे खड़े हो जाते हैं. पिछली स्पाई यूनिवर्स फिल्मों की तुलना में सब कुछ बहुत अधिक सहज, साफ-सुथरा और बड़ा दिखता है. एक यूजर ने लिखा, सलमान की स्क्रीन प्रेजेंस की बात ही कुछ और है…कमाल है…इसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता…उनकी शक्ल, उनकी पर्सनैलिटी, हैंडसम लुक पूरे दर्शकों को दीवाना बना देता है…वो अनोखे हैं…लव यू सलमान भाई.
https://www.instagram.com/p/CxqMqIho85n/
एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है का तीसरा पार्ट है टाइगर 3
गौरतलब है कि एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने और निर्माण यशराज फिल्म्स ने किया था. यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी. इसके सीक्वल का नाम टाइगर जिंदा है था और इसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था. गिरीश कर्नाड अभिनीत, सीक्वल 2017 में रिलीज हुई थी. इसने भी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. अब इसका तीसरा पार्ट टाइगर 3 आ रहा है. इसे साल दिवाली में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फैन और बैंड बाजा बारात जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए मशहूर मनीष शर्मा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. हिंदी, तमिल और तेलुगु में टाइगर 3 रिलीज होगी.
Also Read: Gadar 2 के बाद Naseeruddin Shah ने RRR और ‘पुष्पा’ का किया रिव्यू, बोले- मैं ऐसी फिल्में देखने कभी…
किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आए थे सलमान खान
सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. किसी का भाई किसी की जान, जिसे एक बड़े पैमाने पर पारिवारिक मनोरंजन के रूप में पेश किया गया है, अजित-स्टारर वीरम की रीमेक है, जो अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी. हालांकि सलमान की मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी. मूवी में सलमान के अपोजिट पूजा हेगड़े थी. इसके अलावाशहनाज गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, वेंकटेश ने भी इसमें काम किया था. राम चरण एक विशेष भूमिका में नजर आए थे. यह फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










