Entertainment News: करण जौहर को पुलिस ने एयरपोर्ट पर रोका, देखें सलमान खान के घर की सिक्योरिटी
Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Mar 2023 9:14 PM
Entertainment News Live Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा नेता किरण खेर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. किरण ने इस बारे में फैंस को खुद बताया है. एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी. साथ ही उनके संपर्क में जो आए है उनसे टेस्ट करवाने के लिए कहा है. फैंस उनके पोस्ट पर जल्द ठीक होने की कामना कर रहे है. वहीं, करीना कपूर अपने परिवार के साथ अफ्रीका में वेकेशन मना रही है. लगातार बेबो वहां से फैंस के लिए तसवीरें शेयर कर रही है. करीना ने सैफ की एक फोटो शेयर की है, जिसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है.
स्वरा भास्कर ने शेयर की वालिमा की तस्वीर
मौनी रॉय और जुबिन नौटियाल का नया गाना रिलीज
कभी खुशी कभी गम से डिलीट किये गये सीन वायरल
चेतन कुमार गिरफ्तार
कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार को बेंगलुरु में शेषाद्रिपुरम पुलिस ने हिंदुत्व को ‘झूठ पर बनाया गया’ बताते हुए उनके ट्वीट के ऑनलाइन वायरल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि बीते दिनों चेतन ने ट्वीट किया था कि हिंदुत्व झूठ पर टिका है. ट्वीट के आधार पर शेषाद्रिपुरम थाने में शिकायत दर्ज की गई. शिकायत बजरंग दल के शिवकुमार ने दर्ज कराई थी.
सलमान खान की फिल्म का नया गाना रिलीज
उमराह करने पहुंची हिना खान
अनुपम खेर ने इमोशनल पोस्ट के जरिए सतीश कौशिक को दी श्रद्धांजलि
अनुपम खेर ने सतीश कौशिक की तस्वीर पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाते हुए एक स्लो-मोशन वीडियो शेयर करते हुए हिंदी में लिखा, ”जा! तुझे माफ किया! मुझे अकेला छोड़ कर जाने के लिए! मैं तुम्हें लोगों की हंसी में जरूर ढूंढूंगा! लेकिन हर दिन हमारी दोस्ती की कमी खलेगी !! अलविदा मेरे दोस्त! तेरा पसंदीदा गाना लगा है बैकग्राउंड में! तू भी क्या याद करेगा.
शेखर कपूर बोले- मैं फिल्में अपने दिल से बनाता हूं
‘मासूम’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘एलिजाबेथ’ सीरीज जैसी क्लासिक हिट फिल्मों के निर्देशक शेखर कपूर का मानना है कि कहानी कहने के केंद्र में मानवीय भावनाएं होती हैं और एक निर्देशक उस विचार को बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए आसानी से प्रस्तुत कर देता है. शेखर कपूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से एक डिजिटल साक्षात्कार में कहा, “मैं अपनी फिल्में अपने दिल से बनाता हूं. कहानी कहना एक भावनात्मक विचार है. जब तक वह भावना प्रासंगिक है, तब तक फिल्म प्रासंगिक है.”कपूर ने कहा कि पिछले हफ्ते भारत में रिलीज हुई उनकी नई फिल्म को विभिन्न क्षेत्रों में पसंद किया जा रहा है, क्योंकि दर्शक फिल्म की कहानी में अपना अक्स देख सकते हैं.
Pathaan OTT Release
अमेजन प्राइम वीडियो ने पठान का पोस्टर शेयर कर अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमें मौसम में उथल-पुथल का आभास होता है, आखिर पठान आ रहे हैं! पठान प्राइम पर, 22 मार्च से हिन्दी, तमिल और तेलुगु में. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, पार्टी पठान के यहां रखोगे तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएंगे ही. एक यूजर ने लिखा, पठान आएगा पटाखे भी लाएगा. कई यूजर्स इसपर फायर वाला इमोजी बना रहे है.
हनी सिंह और अक्षय कुमार का ये वीडियो वायरल
रैपर और सिंगर हनी सिंह और अक्षय कुमार के एक वायरल वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है. इसमें दोनों स्टेज पर गाना गाते दिख रहे है. अक्षय और हनी ‘पार्टी ऑल नाइट’ गाते दिख रहे है और उनके साथ सारी ऑडियंस भी गा रही है. गाना गाते हुए बीच में दोनों माइक ऑडियंस की तरफ रखते है और फिर ऑडियंस अपशब्द कहती है.
किरण खेर को हुआ कोरोना
किरण खेर ने ट्विटर पर लिखा, “मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं. इसलिए जो कोई भी मेरे संपर्क में आए है, कृपया अपना टेस्ट करवाएं.” बता दें कि एक्ट्रेस पिछली बार रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के जज के रूप में नजर आई थी. वहीं, वर्तमान में भाजपा उम्मीदवार के रूप में 2019 का चुनाव जीतने के बाद चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं.
सैफ की ये तसवीर देखी आपने?
करीना कपूर ने अपने पति और एक्टर सैफ अली खान की एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो अलग दिख रहे है. फोटो में सैफ क्लीन-शेव दिख रहे है. मूंछ और दाढ़ी के बिना एक्टर काफी अलग लग रहे है. इंस्टा स्टोरी में सैफ की फोटो लगाकर बेबो ने लिखा, इसे पहचान लिया. बता दें कि बेबो, सैफ और दोनों बच्चों के साथ अफ्रीका सफारी यात्रा पर हैं.

लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए